ईरान ने सऊदी के राजा को भेजा आधिकारिक आमंत्रण, खाड़ी के दो 'कट्टर दुश्मन' बन रहे दोस्त
Updated on
18-04-2023 07:15 PM
तेहरान: सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये दोनों देश अपनी दुश्मनी को खत्म कर दोस्ती का हाथ मिलाने वाले हैं। ईरान ने आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब के राजा को देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। मार्च में चीन ने समझौता कराया जिसके बाद वर्षों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने पर दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की।
ईरान और सऊदी के संबंध लंबे समय से खराब रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध लड़ते रहे हैं। इसके अलावा यमन से लेकर सीरिया तक विपरीत पक्ष के समर्थन में रहे हैं। ईरान और सऊदी सात साल से चल रहे डिप्लोमैटिक दरार को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। 2016 में तेहरान में सऊदी दूतावास पर हुए हमले के बाद राजनयिक संबंध खत्म हो गए थे। यह हमला सऊदी सरकार की ओर से एक प्रमुख शिया धर्मगुरु को कत्ल की सजा देने के बाद हुआ था।
ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा आमंत्रण
नासिर कनानी ने एक टेलीविजम समाचार सम्मेलन में कहा, 'ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सऊदी की ओर से आमंत्रण मिलने के बाद बदले में सऊदी राजा को आमंत्रण भेजा है।' ईरान की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक दोनों देशों के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल अपने दूतावासों को आधिकारिक रूप से खोलने की तैयारी कर रहे हैं। 9 मई तक राजनयिक मिशन को फिर से शुरू करने की उम्मीद है।
चीन ने कराई डील
चीन ने मार्च में दोनों देशों के बीच एक डील कराई थी, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों की इस डील में अमेरिका कहीं भी नहीं था। इस कदम का उद्देश्य खाड़ी देशों में तनाव को कम करना है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने एक संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा था कि, 'बातचीत के बाद इस्लामिक गणराज्य ईरान और सऊदी अरब के साम्राज्य ने दो महीने के भीतर राजनयिक संबंधों को फिर शुरू करने और दूतावासों को खोलने पर सहमति बनाई है।'
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…