मैं 'असलहा' लेकर बूथ कैप्चरिंग कराने गया था, BJP ने पूर्व कांग्रेसी नेता का वीडियो जारी कर लगाया आरोप
Updated on
22-10-2026 11:34 AM
नई दिल्ली: देश में वोटिंग प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर जहां लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है वहीं अब बीजेपी और कांग्रेस भी आमने-सामने है। दोनों पार्टियों की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने वीडियो जारी कर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया है। इसी क्रम में बीजेपी ने एक पूर्व कांग्रेसी नेता त्रिलोचन सिंह का तथाकथित वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो में त्रिलोचन सिंह की तरफ से दावा किया जा रहा है कि वह 'असलहा' लेकर बूथ कैप्चरिंग कराने जाते थे।
क्या कहा कांग्रेस के पूर्व नेता त्रिलोचन सिंह ने
कांग्रेस के पूर्व नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कि कांग्रेस शासन के दौरान उन्हें और अन्य नेताओं को दूसरे राज्यों में असलहा (हथियार) लेकर बूथ कैप्चरिंग कराने के लिए भेजा जाता था। त्रिलोचन सिंह के दावे के मुताबिक, वे 1982 में आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए असलहा और कारतूस लेकर बूथ कैप्चरिंग करने गए थे।