97% मोबाइल यूजर रोज स्पैम या अनचाही कॉल से परेशान: सर्वे में बड़ा खुलासा

Updated on 22-10-2026 11:35 AM
नई दिल्ली: लोकल सर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, भारत में 97% मोबाइल यूजर रोज स्पैम या अनचाही कॉल से परेशान हैं। इनमें 79% लोगों को रोज ऐसी तीन या उससे ज्यादा कॉल आती हैं। सर्वे के अनुसार, 73% अनचाही कॉल आम 10 अंकों वाले मोबाइल नंबरों से आती हैं, जो निजी लोगों या कंपनियों के हो सकते हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने नए दिशानिर्देशों का मसौदा पेश किया है। इसके तहत ऐसी कॉल करने वालों के साथ-साथ संबंधित कंपनियों और ब्रांड को भी जिम्मेदार ठहराने का प्रस्ताव है।

12 महीनों में रोजाना औसतन कितनी अनचाही प्रमोशनल कॉल आती हैं?

  • 1-2 कॉल: 18%
  • 3-5 कॉल: 32%
  • 6-10 कॉल: 21%
  • 10 से ज्यादा कॉल: 26%
  • शायद ही कभी ऐसी कॉल आती हैं / कह नहीं सकते: 3%

12 माह में ज्यादातर अनचाही प्रमोशनल या रोबोटिक कॉल किस तरह के नंबरों से आई हैं?

  • कंपनी के एक ही लैंडलाइन नंबर से: 7%
  • कंपनी के एक ही टोल-फ्री नंबर से: 13%
  • अलग-अलग मोबाइल नंबरों से, जो किसी व्यक्ति के लगते हैं: 45%
  • अलग-अलग मोबाइल नंबरों से, जो कंपनियों या ब्रांड के लगते हैं: 28%
  • कह नहीं सकते: 8%

अनचाही कॉल के लिए कंपनियों और ब्रांडों की भी तय होगी जवाबदेही

लोकल सर्कल्स के सर्वे में सामने आया कि अनचाही प्रमोशनल कॉल करने के लिए इस्तेमाल होने वाले नंबरों में 45% अलग-अलग मोबाइल नंबर ऐसे थे, जो किसी व्यक्ति के लगते हैं। वहीं, 28% कॉल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आईं, जो कंपनियों या ब्रांड के लगते हैं। केवल 7% लोगों ने कंपनी के एक ही लैंडलाइन नंबर और 13% ने एक ही टोल-फ्री नंबर से ऐसी कॉल आने की बात कही। इन आंकड़ों के बीच केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के प्रस्तावित दिशानिर्देशों का मकसद अनचाही कॉल के लिए जिम्मेदारी तय करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय…
 22 October 2026
जंतर मंतर पर हुए दो बड़े आंदोलनों ने छात्र राजनीति, लोकतांत्रिक अधिकारों और विरोध की ताकत पर नई बहस छेड़ी है। आंदोलन की सफलता और विरोध की नई परिभाषा पर…
 22 October 2026
नई दिल्ली: वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता वोट चोरी के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की…
 22 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए चुनाव प्रक्रिया में भरोसा जगाना बहुत जरूरी है। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव…
 22 October 2026
नई दिल्ली: लोकल सर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, भारत में 97% मोबाइल यूजर रोज स्पैम या अनचाही कॉल से परेशान हैं। इनमें 79% लोगों को रोज ऐसी तीन या उससे…
 22 October 2026
नई दिल्ली: देश में वोटिंग प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर जहां लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है वहीं अब बीजेपी और कांग्रेस भी आमने-सामने है। दोनों पार्टियों की तरफ से सोशल…
 20 October 2026
यूपी के मेरठ में अक्टूबर में दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं और उनके साथियों को पति की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद सवाल उठ रहा…
 20 October 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान जाने वाली नदियों का पानी रोकने के लिए जिन प्रोजेक्ट्स में तेजी लाई गई थी, उनका काम अब धीमा पड़ गया है। सरकार के दबाव…
 20 October 2026
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। दोनों पर आरोप है…
Advt.