मप्र में इंदौर, छिंदवाड़ा समेत पांच ब्लाकों में भूजल का स्तर गंभीर

Updated on 22-03-2024 12:22 PM
भोपाल। मप्र में इंदौर के शहरी क्षेत्र, धार के तिरला, राजगढ़ के नरसिंहगढ़, सीहोर के आष्ठा और छिंदवाड़ा ब्लाक का भूजल स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसका खुलासा केंद्रीय भूमिजल आयोग के वर्ष 2023 की रिपोर्ट में हुआ है। इसमें बताया गया है कि 60 ब्लाक ऐसे हैं, जो अभी सेमी क्रिटिकल श्रेणी में हैं। यदि इनमें सुधार नहीं हुआ तो यहां की हालत भी चिंताजनक हो जाएगी। वहीं 26 ब्लाक ऐसे हैं, जहां भूजल का अत्याधिक दोहन किया जा रहा है। हालांकि अभी भी प्रदेश के 226 ब्लाकों में भूजल का स्तर सुरक्षित है।

कृषि में हो रहा सर्वाधिक इस्तेमाल

केंद्रीय भूमिजल आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में भूजल का 90 प्रतिशत पुनर्भरण वर्षा के जल से होता है। यदि वर्ष 2023 की बात करें तो मानसून के बाद जितना भूजल बढ़ा, उसमें से 58.75 प्रतिशत भूजल का दोहन कर लिया गया। इसमें 90 प्रतिशत भूजल का उपयोग कृषि, नौ प्रतिशत का घरेलू और एक प्रतिशत भूजल का उपयोग उद्योगों के लिए किया गया। इधर, मप्र के लिए राहत की बात यह है कि 71 प्रतिशत भू-भाग में पर्याप्त भूजल स्तर है जबकि 19 प्रतिशत सेमी क्रिटिकल और आठ प्रतिशत क्षेत्र में अत्याधिक दोहन हो रहा है। मात्र दो प्रतिशत क्षेत्र ही ऐसा है, जहां का भूजल स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचा है।

10 वर्ष में 10 मीटर गिरा भूजल स्तर

इंदौर में भूजल का स्तर 2012 में 150 मीटर गहराई में था, जो 2023 में 160 मीटर से अधिक हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि भूजल दोहन इसी गति से जारी रहा तो 2030 तक भूजल स्तर 200 मीटर से अधिक गहरा हो सकता है। भूजल स्तर में गिरावट के कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ऐसे होता है भूजल स्तर का आकलन

सुरक्षित- 70 प्रतिशत से कम भूमि जल का दोहन

सेमी क्रिटिकल - 70 से 90 प्रतिशत के बीच भूजल का दोहन

गंभीर - 90 प्रतिशत से अधिक और 100 प्रतिशत से कम भूमि जल का दोहन

अतिदोहित - 100 प्रतिशत से अधिक भूमि जल का दोहन

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.