कलियासोत डेम में मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछा कर पकड़ा, बड़े तालाब में खुद निगम डलवा रहा सीएंडडी वेस्ट

Updated on 27-04-2024 11:38 AM

तालाबों की सेहत से किए जा रहे खिलवाड़ के मामले में शुक्रवार को नगर निगम के दो अलग-अलग चेहरे देखने को मिले। कलियासोत डेम के किनारे मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर- ट्रॉली को नगर निगम ने जब्त किया और उस पर जुर्माना लगाया। वहीं, बड़े तालाब में राजाभोज सेतु के पास निगम का डंपर तालाब में सीएंडडी वेस्ट डालता मिला। इस तरह बड़े तालाब की सेहत के साथ निगम के अमले की ओर से ​खिलवाड़ करना बेहद ही आपत्तिजनक है।

इधर, कलियासोत नदी के किनारे कचरा फेंकने वाले तीन लोगोें की पहचान कर उनके खिलाफ स्पॉट फाइन लगाने की कार्रवाई की गई। निगम का अमला शहर भर में सक्रिय है। शुक्रवार को दिनभर में 228 केस बनाकर 75 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

बड़ा सवाल... ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाया 9000 रुपए जुर्माना, लेकिन निगम के इस डंपर पर जुर्माना क्यों नहीं...

एएचओ जोन 8 रविंद्र यादव ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे नेहरू नगर चौराहे पर अमले के साथ मौजूद थे। तभी वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली मलबा भरकर जाते दिखी। पीछा किया तो वह कलियासोत डेम किनारे ट्रॉली खाली करने पहुंचा था। उसे रोका तो बताया कि कमला नगर स्थित प्राइवेट स्कूल का मलबा उठाकर लाया है। ऐसे में एएचओ ट्रैक्टर लेकर कमला नगर थाने पहुंचे और इस संबंध में आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद 9000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

स्कूल का मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कलियासोत डेम के कि​नारे डाला जा रहा था। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की और थाने लेकर आया। 9000 रुपए का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।
रविंद्र यादव, एएचओ जोन-8

सुबह करीब साढ़े नौ बजे करीब नगर निगम का पीले रंग का डंपर राजाभोज सेतु के नीचे की और मौजूद धार्मिक स्थल के पास सीएंडडी वेस्ट खाली करने पहुंचा। डंपर चालक के अलावा एक अन्य कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद था। इन लोगों ने धार्मिक स्थल के पास तालाब की ओर वाली ढलान पर यह मलबा खाली किया। ऐसे में जब भी पानी की लहरें आएंगी तो यह मलबा पानी में ही जाएगा। आशंका है कि यह तालाब में मलबा डालकर जगह का उपयोग करने की साजिश है।

तालाब में मलबा नहीं डाला जा रहा है, ब्रिज के नीचे का कोना है, वहां लोग गंदगी आदि डालते हैं, उस जगह पर कोपरा डलवाया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान वह हिस्सा गंदा नहीं दिखे।
आसिफ नजीर, एएचओ, जोन-5



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.