तय समय पर बिल्डर ने मकान बनाकर नहीं दिया, अब देना होगा 9.71 लाख रुपये हर्जाना

Updated on 27-04-2024 11:30 AM
 भोपाल। कोई भी व्यक्ति अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए पैसे जोड़कर बिल्डर को देता है, लेकिन फिर भी उन्हें तय समय पर मकान नहीं मिल पाता है। ऐसा ही एक मामला जिला उपभोक्ता में पहुंचा, जिसमें उपभोक्ता ने साढ़े 14 लाख रुपये देकर 2013 में एक आवासीय प्रोजेक्ट के तहत प्लाट बुक कराया था। 41 लाख रुपये में मकान निर्माण कर देना तय हुआ, लेकिन बिल्डर ने तय समय पर मकान बनाकर नहीं दिया। आठ साल से उपभोक्ता किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर है। मामले में जिला आयोग की अध्यक्ष गिरीबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज व सदस्य अरुण प्रताप सिंह ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय सुनाया। बिल्डर को दो माह के अंदर 9.71 लाख रुपये की राशि देने का आदेश दिया।
दरअसल नेहरू नगर की निवासी ज्योत्सना भरणे ने जिला उपभोक्ता आयोग में फेम डेवलपर्स के डायरेक्टर विवेक सूर्य सिंह व धर्म सूर्य सिंह के खिलाफ 2020 में याचिका लगाई थी। उन्होंने शिकायत की थी कि उपभोक्ता ने बैरागढ़ चीचली कोलार रोड में एक आवासीय प्रोजेक्ट फेम फ्रेंच विला में प्लाट 15 लाख रुपये में बुक किया था। उस पर 41 लाख रुपये में मकान का निर्माण करना तय हुआ था। उपभोक्ता ने दो बार में 9.51 लाख रुपये जमा कर दिए थे। उपभोक्ता को तय समय पर बिल्डर ने मकान बनाकर नहीं दिया।

आयोग ने बिल्डर के तर्क को खारिज कर दिया

बिल्डर ने तर्क रखा कि उपभोक्ता द्वारा पूरी राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण तय समय पर मकान का निर्माण पूरा नहीं हो सका। कई औपचारिकताओं को समय से पूरा नहीं किया। आयोग ने बिल्डर के तर्क को खारिज कर दिया और दो माह के अंदर 9.51 लाख रुपये सहित 20 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति राशि देने का आदेश दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.