जल्द शुरू होगा एम्स का सामुदायिक रेडियो स्टेशन, 25 किमी के दायरे में लोगों को घर बैठे मिलेगी सेहत संबंधी जानकारी

Updated on 09-05-2024 12:56 PM

भोपाल। शहर के साकेत नगर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जल्द ही अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। इस रेडियो स्टेशन के शुरू होने से एम्स भोपाल और उसके आसपास के 25 किलोमीटर तक के दायरे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अन्य सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। इस जानकारी का उपयोग कर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर एक बेहतर और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर पाएंगे। इस सामुदायिक रेडियो पर आसपास के निवासियों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग बीमारियों से जुड़ी बातें बताई जाएंगी। साथ ही लोगों को ऐसी बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।

यह है उद्देश्य

एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डा.) अजय सिंह ने संस्थान की इस नई पहल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने के लिहाज से स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी आवश्यक है। हमारे सामुदायिक रेडियो स्टेशन के द्वारा हम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और समुदाय के बीच की खाई को पाट कर लोगों को सक्रिय रूप से अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन करने और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम बनाने का प्रयास करेंगे।

सूचना प्रसारण मंत्रालय से मिली मंजूरी

एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ) अजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हाल ही में एम्स भोपाल को सामुदायिक रेडियो शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस रेडियो के प्रसारण से एम्स के आसपास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी पाने में आसानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2024
अल्पविराम सकारात्मक सोच को मजबूत बनाता हैराज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल में पदस्थ पुलिसकर्मियों  हेतु दो दिवसीय "अल्पविराम - स्वयं से मुलाकात" कार्यक्रम…
 20 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस की उसके फ्रेंड से पूछताछ जारी है। आरोपी विनोद की आज रिमांड खत्म…
 20 May 2024
भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने कुख्यात गुंडे तंजील उर्फ शूटर और भूरा हड्‌डी को भी नामजद…
 20 May 2024
भोपाल में सीबीआई के एक इंस्पेक्टर को सीबीआई ने ही 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि घूस लेते पकड़ाए इंस्पेक्टर राहुल राज…
 20 May 2024
संत हिरदाराम नगर। पश्चिम मध्य रेल मंडल में शामिल संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही सेकंड एंट्री विकसित की जाएगी। रामगंज मंडी से आ रही तीसरी रेल लाइन पर…
 20 May 2024
भोपाल। तूफान और रफ्तार को परखने देश भर के बकरों के शौकीन का जमावड़ा रविवार को रेशमबाग नारियल खेड़ा में आयोज‍ित एक शो में लगा है। यह कुर्बानी के मकसद से…
 20 May 2024
भोपाल। भोपाल के आसपास के शहरों को वंदे भारत मेट्रो से जोड़ने का कार्य रेल मंत्रालय कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में भोपाल से तीन रूट पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन…
 20 May 2024
 भोपाल। स्मार्ट सिटी रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक काफी दूर उछलकर जा गिरा,…
 20 May 2024
अंजड़/बड़वानी। बड़वानी जिले से गुजर रही प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी पर अब तीसरा पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजघाट के बाद छोटी कसरावद पर बड़ा पुल बनने के…
Advt.