पांच साल में चार गुना बढ़ा विदेश जाकर ग्रेजुएट करने वाले छात्रों का आंकड़ा, US-UK पहली पसंद

Updated on 09-05-2024 01:02 PM
भोपाल: बेहतर जीवन स्तर और आकर्षक सैलरी पैकेज की बढ़ती चाह के चलते बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेश जा रहे हैं। 12वीं के बाद दूसरे देशों से ग्रेजुएट करने वाले छात्रों का यह आंकड़ा भोपाल में पिछले पांच वर्षों में चार गुना हो गया है। एब्रोड एजुकेशन के इस बदलते ट्रेंड से पहले अधिकतर छात्र सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए विदेश जाते थे, लेकिन अब स्कूल एजुकेशन पूरी होने के तुरंत बाद बेहतर भविष्य की संभावनाओं के लिए विकसित देशों का रुख किया जा रहा है।


अमेरिका में पढ़ाई सबसे महंगी

सभी देशों की तुलना में अमेरिका की पढ़ाई सबसे महंगी है। ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंट मणि मिश्रा के अनुसार यूएस में ग्रेजुएशन कोर्स के लिए एक करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन 50 से 60 लाख रुपये में होती है। यूके में पढ़ाई का खर्च चार गुना तक कम हो जाता है। साथ ही कनाडा और आस्ट्रेलिया में भी अमेरिका की तुलना में आधे से कम खर्च आता है।

विभिन्न देशों के अनुसार प्रचलित कोर्स

अमेरिका- डेटा साइंस, इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी कोर्स

यूके- इकोनॉमिक्स, लिटरेचर एवं आर्ट सहित अन्य थ्योरी कोर्स

कैनडा- मैनेजमेंट, आईटी एवं तकनीकी कोर्स

रुस- मेडिकल कोर्स

आस्ट्रेलिया- आर्किटेक्चर, नर्सिंग तथा आटोमोटिव कोर्स


ग्रेजुएशन के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या

पांच वर्ष पूर्व- 2500 (लगभग)वर्तमान में- 10 हजार (लगभग)

पोस्ट ग्रेजुएट के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या- पांच वर्ष पूर्व- 8 हजार (लगभग)वर्तमान- 12 हजार

12वीं के बाद विदेश जाकर पढ़ाई करने में आइसीएसई बोर्ड के छात्र अव्वल

छात्रों के विदेश में पढ़ाई करने का मुख्य कारण पैरेंट्स का माइंडसेट भी है, वे बच्चों को शुरुआत से ही आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन) के स्कूलों में प्रवेश करवाते हैं, ताकि बच्चे अंतराराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई से परिचित हो सकें। आईसीएसई बोर्ड में पढ़ाई प्रैक्टिकल तरीके से की जाती है। जबकि सीबीएसई में थ्योरी ज्यादा होती है। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई प्रैक्टिकल रुप से ही की जाती है। इससे छात्रों को विदेशी पढ़ाई को समझने में आसानी होती है। आईसीएसई बोर्ड के करीब 60 तो वहीं सीबीएसई बोर्ड के लगभग 40 प्रतिशत छात्र भोपाल से विदेश जाकर पढ़ाई करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.