शिवराज और दिग्विजय के प्रभाव वाली विधानसभा में हुआ ज्यादा मतदान

Updated on 09-05-2024 01:04 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुई वोटिंग के फाइनल आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए मत प्रतिशत के आंकड़ों में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के प्रभाव और चुनाव क्षेत्र वाली सीटों पर जमकर मतदान हुआ है। ये उनके प्रभाव वाली विधानसभा सीटें टाप टेन वोटिंग वाली विधानसभा में शामिल हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार नौ लोकसभा सीट पर 66.74 प्रतिशत वोट पड़े हैं, जो पिछले लोकसभा चुनाव के औसत से मामूली अंतर वाला है। इस बार हुई वोटिंग में हालांकि पहले और दूसरे चरण की वोटिंग से अधिक मत पड़े हैं। इस वोटिंग में महिलाओं का प्रतिशत 63.53 रहा है जबकि 74.82 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है।

शिवराज के बुधनी विधानसभा में सर्वाधिक वोट पड़े

विधानसभा वार वोटिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले बुधनी विधानसभा में सबसे अधिक 81.54 प्रतिशत वोट पड़े हैं। बुधनी से शिवराज अभी विधायक भी हैं। इसके अलावा वोटिंग प्रतिशत में आगे रहने वाली टाप टेन विधानसभाओं में इछावर में 80.27 प्रतिशत, भैंसदेही में 79.56, घोड़ाडोंगरी में 79.01, सारंगपुर में 78.69, राजगढ़ में 77.61, खिलचीपुर में 76.86, राघोगढ़ में 76.82, ब्यावरा में 75.92 तथा सुसनेर में 75.56 प्रतिशत वोट पड़े हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ में राघोगढ़, सारंगपुर, राजगढ़, ब्यावरा में भी अच्छी वोटिंग हुई है।

इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम वोट आए

जिन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम वोट पड़े हैं, उसमें विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के प्रभाव क्षेत्र में शामिल मुरैना और भिंड जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में 72 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में सबसे कम 47.74 प्रतिशत वोट अटेर विधानसभा में पड़े हैं। इसके अलावा भिंड में 48.62 प्रतिशत, गोहद में 51.23, लहार में 52.66, अम्बाह में 53.71, मेहगांव में 53.91, सुमावली में 54.04, दिमनी में 54.84, ग्वालियर पूर्व में 55.14 प्रतिशत वोट पड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.