आईएमएफ से कर्ज दिलवा दो... अमेरिका के आगे गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, राजदूत से वित्त मंत्री ने मांगी मदद

Updated on 07-04-2023 06:44 PM
इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्ज हासिल करने के लिए पाकिस्तान सऊदी अरब से लेकर अमेरिका के आगे गिड़गिड़ा रहा है। इतिहास का सबसे गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा मुल्क डिफॉल्ट होने की कगार पर खड़ा है। अब उसने अमेरिका से आईएमएफ के साथ डील साइन करने में मदद मांगी है। पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डोनाल्ड ब्लोम ने गुरुवार को पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार को आश्वासन दिया कि वॉशिंगटन लंबे समय से रुके हुए आईएमएफ बेलआउट को अनलॉक करने में इस्लामाबाद की मदद करेगा। सूत्रों ने पाकिस्तानी मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

सूत्रों ने जियो न्यूज को बताया कि यह बातचीत इस्लामाबाद में राजदूत के साथ वित्त मंत्री की बैठक के दौरान हुई। मीटिंग में राजदूत को वॉशिंगटन स्थित कर्जदाता के कार्यक्रम की प्रगति के बारे में बताया गया। इशाक डार ने अमेरिकी राजदूत से बेलआउट प्रोग्राम को अनलॉक करने में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। डार ने उन्हें सऊदी अरब से 2 बिलियन डॉलर पर पुष्टि मिलने के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ 1 बिलियन डॉलर के वित्तपोषण को लेकर बातचीत चल रही है।
'हमें चाहिए और ज्यादा फंडिंग'
पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, 'हमें अधिक संसाधनों और फंडिंग की जरूरत है।' जवाब में ब्लोम ने अमेरिका से सहयोग का आश्वासन दिया। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि डार ने राजदूत को देश के आर्थिक नजरिए और आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। ब्लोम के साथ बैठक से पहले इशाक डार ने पाकिस्तान में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत हमद ओबैद इब्राहिम सलीम अल-ज़ाबी से मुलाकात की थी जहां उन्होंने आर्थिक संबंधों पर चर्चा की थी।

सऊदी अरब तैयार, यूएई पर नजरें

आईएमएफ ने पाकिस्तान से मित्र देशों और बहुपक्षीय साझेदारों से बाहरी फंडिंग पर आश्वासन सुरक्षित करने के लिए कहा है। कई बार अनुरोध के बाद अनुमान है कि सऊदी अरब पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हो गया है। अब पाकिस्तान की नजरें दूसरे 'मुस्लिम दोस्त' यूएई की तरफ हैं। बीते दिनों वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान पर अपनी एक फ्लैगशिप रिपोर्ट में चेतावनी दी थी कि सार्वजनिक कर्ज संकट से बचने के लिए पाकिस्तान को तत्काल विदेशी कर्ज का इंतजाम करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.