पार्टी के लिए मशहूर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन को चुनावों में मिली हार, दक्षिणपंथी दल सबसे आगे, कौन बनेगा नया पीएम?

Updated on 03-04-2023 05:39 PM
हेलसिंकी: फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन को लोकप्रियता के बावजूद भी चुनावों में बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी चुनाव हार गई है। सेंट्रल लेफ्ट विचारधारा वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SDP) को तीसरा स्थान मिला है। दो दक्षिणपंथी दलों को पहला और दूसरा स्थान मिला है। हालांकि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। रविवार को फिनलैंड में चुनाव परिणाम घोषित किए गए, जिसके मुताबिक दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी (NCP) को 20.8 फीसदी वोट मिले हैं। नेशन फर्स्ट फिन्स पार्टी को 20.1 फीसदी वोट और सना मरीन की पार्टी SDP को 19.9 फीसदी वोट मिले हैं। मतदान प्रतिशत 71.9 फीसदी था।

मरीन ने चुनावों के बाद अपने भाषण में विजेताओं को बधाई दी। सना मरीन ने अपने भाषण में कहा कि भले ही वह तीसरे स्थान पर हों, लेकिन उनकी पार्टी का वोट प्रतिशत और सांसदों की संख्या पिछली बार से बढ़ी है, जो एक अच्छी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र ने अपना फैसला सुनाया है। फिनिश लोगों ने अपना वोट डाल दिया है। हमारे पास इस परिणाम से खुश होने का अच्छा कारण है।' NCP के नेता पेटेरी ओर्पो (Petteri Orpo) ने कहा कि ये हमारी नीतियों के लिए एक मजबूत जनादेश है। फिन्स पार्टी के नेता ने रिक्का पुर्रा ने इसे एक बेहतरीन परिणाम बताया।

गठबंधन के लिए होगी चर्चा

फिनलैंड के चुनाव में 22 पार्टियों के 2,400 सदस्यों ने हिस्सा लिया। फिनलैंड की संसद में 200 सीटें हैं। NCP नेता ने कहा है कि वह गठबंधन से जुड़ी चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। 37 साल की सना मरीन यूरोप की सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। यूक्रेन की मुखर समर्थक और नाटो में शामिल होने के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों की वकालत से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है। पूर्व वित्त मंत्री और संभावित नए प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में भी फिनलैंड यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।

कौन हैं सना मरीन

फिनलैंड रूस के साथ एक लंबा बॉर्डर साझा करता है। सना मरीन 2019 में प्रधानमंत्री बनीं। कोरोना काल में देश का नेतृत्व करने के लिए उनकी सराहना की जाती है। मरीन अपने सार्वजनिक जीवन में पार्टियों में एंजॉय करती रही हैं, जिसने कई बार सुर्खियां बटोरी। पिछले साल उनका एक वीडियो आया था, जिसमें वह एक पार्टी में डांस कर रही थीं। इस वीडियो के आने के बाद आलोचकों का कहना था कि उनका व्यवहार उनके कार्यालय के लिए अनुपयुक्त था। विपक्षी दल लगातार फिनलैंड के बढ़ते कर्ज को लेकर उन पर निशाना साधते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.