आर्मीनिया और अजरबैजान की सेना में भीषण संघर्ष, 7 सैनिकों की मौत, क्‍या फिर छिड़ेगी जंग?

Updated on 12-04-2023 08:36 PM
बाकू: अजरबैजान और आर्मीनिया की सेना में मंगलवार को भीषण संघर्ष हुआ है जिसमें 7 सैनिक मारे गए हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कई दशक से क्षेत्रीय विवाद चल रहा है। साल 2020 में दोनों देशों के बीच नगर्नो-कराबाख को लेकर भीषण युद्ध हुआ था। इसके बाद रूस ने मध्‍यस्‍थता की और सीजफायर कराया था। हालांकि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ महीने में कई बार संघर्ष हो चुका है। रूस के यूक्रेन में फंसने के बाद अजरबैजान ने आर्मीनिया के कब्‍जे वाले कई इलाके पर कब्‍जा कर लिया है।

आर्मीनिया और अजरबैजान दोनों ही सोवियत संघ के हिस्‍सा रह चुके हैं और अब तक दो युद्ध लड़ चुके हैं। नगर्नो कराबाख इलाका अजरबैजान का माना गया है लेकिन इस इलाके में आर्मीनिया के लोग बहुतायत में रहते हैं। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि आर्मीनिया की सेना ने सीमा पर अजरी सैनिकों पर भारी गोलाबारी की। उसने कहा कि इसके जवाब में अजरबैजान के सैनिकों ने भी गोलीबारी की। अजरबैजान ने कहा कि उसके 3 सैनिक मारे गए हैं।

अजरबैजान और आर्मीनिया में रूस ने कराया था समझौता


वहीं आर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि 4 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हो गए हैं। आर्मीनिया ने अजरबैजान पर आरोप लगाया है कि वह तनाव को भड़का रहा है। आर्मीनिया ने कहा कि अजरी सैनिकों से सबसे पहले गोलीबारी की। उसने कहा कि आर्मीनिया के सैनिक उस समय सीमा के पास इंजीनियरिंग का काम कर रहे थे। इससे पहले साल 2020 में रूस ने दोनों ही देशों के बीच शांति समझौता कराया था। रूस ने दोनों देशों के बीच शांतिरक्षक सैनिकों को भी तैनात किया है।

आर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान और अजरबैजान के राष्‍ट्रपति इल्‍हाम अलियेव ने यूरोपीय संघ और अमेरिका की मध्‍यस्‍थता के बाद कई दौर की शांति वार्ता की है। आर्मिनियाई प्रधानमंत्री ने शांति प्रक्रिया में प्रगति की बात कही थी लेकिन उन्‍होंने यह भी कहा था कि 'मूलभूत समस्‍याएं' बनी हुई हैं। उन्‍होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि अजरबैजान क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है जो आर्मीनिया के लिए लक्ष्‍मण रेखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.