क्रीमिया को कहीं रूस से छीन न ले यूक्रेन, घबराए रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने समुद्र तटों को ही कर दिया बंद

Updated on 10-04-2023 06:18 PM
मॉस्‍को: काला सागर पर स्थित क्रीमिया में हालात इस समय थोड़े तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां पर यूक्रेन की तरफ से एक मिसाइल दागी गई है और इसके बाद से ही रूस ने यहां पर नाकाबंदी कर दी है। शनिवार की सुबह यह घटना फेडोशिया में हुई है। इस घटना के बाद रूस ने क्रीमिया के समुद्र के करीब बड़े-बड़े बैरीकेड्स लगा दिए हैं। ये बैरीकेड्स क्रीमिया के अहम बिंदुओं पर लगे हैं। साल 2014 में रूस ने इसे यूक्रेन से अलग कर अपनी सीमा में मिला लिया था। अब रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को इस बात का डर है कि कहीं यूक्रेन इसे वापस हासिल करने की कोशिशों में न लग जाए। रूस की तरफ से क्रीमिया के सभी बीच बंद कर दिए गए हैं और वहां पर भारी बल तैनात कर दिया गया है।

पुतिन का उड़ा मजाक

रूस ने टॉरिडा हाइवे पर अपना सबसे खतरनाक टैंक तैनात कर दिया है। इसे 'ड्रैगन के दांत' के तौर पर भी जाना जाता है। इस टैंक को रूस ने हाइवे पर स्थित अक-मोनाई नामक स्थान पर तैनात किया है। रूस का मकसद यूक्रेन की हर उस कोशिश को रोकना है जो क्रीमिया पर दोबारा कब्‍जे से जुड़ी हुई है। समुद्र के तटों पर टैंक तैनाती का फैसला मिसाइल लॉन्चिंग की घटना के बाद हुआ है। पुतिन ने ऐसे में इस क्षेत्र को गर्मी के मौसम में बंद करने का फैसला किया जो रूस के लिए टूरिज्‍म की सबसे बड़ी वजह है। क्रीमिया के समुद्र तटों पर बिल्‍कुल पिरामिड सी बैरीकेडिंग नजर आ रही है। इसकी फोटोग्राफ्स को लोग ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं और रूस का मजाक उड़ा रहे हैं।
सैटेलाइट तस्‍वीरों ने बताई सच्‍चाई
रिपोर्ट्स के सैटेलाइट और जमीन से मिली तस्‍वीरें रूस की तरफ से हो रहे ऑपरेशन को बताने के लिए काफी हैं। क्रीमिया प्रायद्वीप के उत्तरी समुद्र तटों पर इस समय सबसे ज्‍यादा तनाव है। रूस इनकी रक्षा में लगा हुआ है क्‍योंकि रूसी मिलिट्री ऑफिसर्स इस हिस्‍से को सबसे कमजोर मानते हैं। रूस की न्‍यूज एजेंसी तास ने क्रीमिया के अधिकारी एक्स्योनोव के एक सहायक ओलेग क्रायचकोव के हवाले से बताया कि क्रीमिया के एक शहर में मिसाइल का मलबा गिरा था। लेकिन इससे नुकसान की कोइ सूचना नहीं मिली थी। क्रीमिया में मौजूद रूस के अधिकारियों की मानें तो यूक्रेनी सैनिकों की तरफ से ड्रोन हमले किए गए हैं।

क्रीमिया पर कब्‍जे की कोशिश

मार्च के अंत में, रूस ने दावा किया था कि उसने यूक्रेनी सेना की तरफ से दागे GLSDB गाइडेड स्‍मार्ट बम को ढेर कर दिया है। हालांकि इस पर कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया गया है। यूक्रेन की तरफ से पिछले ही हफ्ते कहा गया है किअगा रूस ने क्रीमिया के बॉर्डर से आगे बढ़ने की कोशिश तो फिर वह इसे रूस से छीन लेगा। अगर यूक्रेन ऐसा करता है तो फिर यह नुकसान पुतिन के लिए बहुत बड़ा होगा। यह ऐसी घटना होगी जिसकी कल्‍पना कभी रूस ने नहीं की थी। हालांकि रूस अक्‍सर जोर देकर इस बात को कहना है कि यूक्रेन के पास क्रीमिया को फिर से हासिल करने के लिए संसाधनों और ताकत की कमी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.