इस मछली को भूलकर भी न खाना! मलेशिया में पफरफिश खाने से पति-पत्नी की हुई मौत

Updated on 11-04-2023 09:24 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया में जहरीली पफरफिश खाने के बाद एक बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। इस घटना के बाद सरकार ने स्थानीय मछुआरों के बीच जागरूरता अभियान चलाया है। मृतक दंपति की बेटी ने मलेशियाई सरकार से कानून मजबूत बनाने की अपील की, ताकि दूसरे लोगों को पफरफिश खाने से रोका जा सके। मलेशिया के दक्षिणी राज्य जोहोर के अधिकारियों ने कहा कि एनजी चुआन सिंग और उनकी पत्नी लिम सिउ गुआान ने अनजाने में 25 मार्च को एक ऑनलाइन वेंडर से कम से कम दो पफरफिश खरीदी थी। अधिकारियों ने कहा कि उसी दिन लिम ने दोपहर के भोजन के लिए मछली को तला। इसके बाद से उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने लगी और कांपने लगे।

पफरफिश खाते ही बिगड़ गई हालत


मृतक दंपति की बेटी एनजी ऐ ली ने बताया कि उनके माता-पिता एक ही तरह के लक्षण से पीड़ित थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया। उसी दिन शाम सात बजे लिम को मृत घोषित कर दिया गया, हालांकि उनके पति एनजी आठ दिनों तक कोमा में रहे। नौवें दिन उनकी हालत बिगड़ने लगी और शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई। एनजी ने अपने माता-पिता की मौत के लिए और मलेशिया में मजबूत कानूनों के लिए जवाबदेही की मांग की। मलेशिया में पफरफिश की कम से कम 30 प्रजातियां पाई जाती हैं।


मलेशियाई कानून के खिलाफ हो रही बिक्री


एनजी ने कहा, "उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और मुझे उम्मीद है कि अधिकारी जांच में तेजी लाएंगे।" "मुझे यह भी उम्मीद है कि मलेशियाई सरकार कानून को मजबूत करेगी और इस तरह की घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए पफरफिश के जहरीले होने पर सार्वजनिक जागरूकता फैलाएगी।'' हालांकि, मलेशिया में इससे जुड़ा पहले से ही कानून लागू है। मलेशियाई कानून जहरीले और हानिकारक भोजन जैसे पफरफिश की बिक्री पर रोक लगाता हैष इस अपराध के लिए RM10,000 ($2,300) का जुर्माना या दो साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

पफरफिश जहरीली मछली


विशेषज्ञों ने कहा कि खतरों के बावजूद, कई मलेशियाई बाजारों में जहरीली पफरफिश बेची जाती है। यूनिवर्सिटी सेन्स मलेशिया सेंटर फॉर मरीन एंड कोस्टल स्टडीज के एक समुद्री जीवविज्ञानी और डायरेक्टर एलीन टैन ने कहा कि इस मछली को विदेशी माना जाता है और खरीदार भी काफी पसंद करते हैं। टैन ने चेतावनी दी कि एक बार पफरफिश को साफ करके स्लाइस के रूप में बेच दिया गया, तो जनता के लिए यह जानना लगभग असंभव है कि उन्होंने किस प्रकार की मछली खरीदी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.