भारत में रूसी कच्चा तेल रिफाइन कर यूरोप भेजा जा रहा डीजल और जेट फ्यूल, डेटा दिखा किया गया दावा

Updated on 06-04-2023 06:51 PM
मॉस्को: यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत का रूस से कच्चा तेल आयात कई गुना बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में रूस से कच्चे तेल का रिकॉर्ड आयात किया गया है। अब जहाजों के ट्रैकिंग डेटा के आधार पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी कच्चे तेल को प्रॉसेस कर उसे यूरोप में निर्यात किया। इसमें डीजल और जेट फ्यूल सबसे अधिक था। रूस अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों के कारण सीधे तौर पर यूरोपीय देशों को तेल का निर्यात नहीं कर पा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सस्ते रूसी कच्चे तेल तक भारतीय रिफानरियों की पहुंच ने उत्पादन और मुनाफे को बढ़ाया है। इससे भारतीय रिफाइनरियां रिफाइंड उत्पादों को यूरोप में निर्यात करने और बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने में सक्षम हुई हैं।

भारत से यूरोप को बड़ी मात्रा में भेजा गया तेल

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले यूरोप ने आम तौर पर भारत से औसतन 154,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) डीजल और जेट ईंधन का आयात किया था। अब जहाज ट्रैकिंग डेटा शेयर करने वाली कंपनी केपलर के आंकड़ों से पता चला है कि 5 फरवरी से यूरोपीय संघ के रूसी तेल उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह बढ़कर 200,000 बीपीडी हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में रूसी कच्चे तेल का भारत का आयात लगातार सातवें महीने बढ़ा और पिछले वित्तीय वर्ष में भारत के लिए शीर्ष आपूर्तिकर्ता के रूप में नजर आया। इससे पहले भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल इराक से मंगाता था।

भारत ने रूस से जमकर खरीदा कच्चा तेल

केपलर और वोर्टेक्स के डेटा के अनुसार, यूक्रेन युद्ध से पहले भारतीय रिफाइनरियां ट्रांसपोर्ट की लागत ज्यादा होने के कारण रूस के शायद ही कभी कच्चा तेल खरीदती थीं। उन्होंने 2022 से 2023 के दौरान रूस से 970000 से 981000 बीपीडी कच्चे तेल का आयात किया। जबकि, इस दौरान भारत के कुल कच्चे तेल का आयात 4500000 से 4600000 बीपीडी रहा। यानी भारत ने रूस से कुल कच्चे तेल आयात का पांचवा हिस्सा खरीदा। डेटा से यह भी पता चला है कि 2021-22 के दौरान भारत का इराक से कच्चे तेल का आयात घटकर 1000000 बीपीडी से घटकर 936000-961000 बीपीडी हो गया।

भारतीय कंपनियों ने रूस से की है टर्म डील

भारत ने रूस से यूराल ग्रेड का कच्चा तेल सबसे ज्यादा खरीदा। वहीं, कुछ रिफाइनरियों ने रूस के सुदूर पूर्व और आर्कटिक ग्रेड जैसे सोकोल, आर्को, नोवी पोर्ट और ईएसपीओ ब्लैंड जैसे हल्के ग्रेड के कच्चे तेल का भी आयात किया है। रूस के सबसे बड़े तेल उत्पादक रोसनेफ्ट और भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प ने एक टर्म डील पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अगले कई साल तक भारतीय कंपनियां रूस से कच्चे तेल का आयात करेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.