फिनलैंड में दूसरा बच्चा पैदा नहीं करना चाहते कपल, 1776 के बाद जन्म दर अपने सबसे निचले स्तर पर
Updated on
22-04-2023 08:50 PM
हेलसिंकी : आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिनलैंड में 2022 में प्रति महिला जन्म दर 1.32 दर्ज की गई, जो 1776 में रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से सबसे निचला स्तर है। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सांख्यिकी फिनलैंड (Statistics Finland) ने कहा कि 2021 में यह आंकड़ा 1.46 था। 2022 में फिनलैंड में 44,951 बच्चे पैदा हुए। सांख्यिकी फिनलैंड ने कहा कि ड्रॉप का मुख्य कारण यह था कि परिवारों ने दूसरा या तीसरा बच्चा नहीं होने का विकल्प चुना।
हाल के वर्षों में, नवजात शिशुओं में पहले जन्में बच्चों का अनुपात थोड़ा बढ़ा है। जबकि 2018 में जन्म लेने वालों में से 41 प्रतिशत पहले जन्मे बच्चे थे, यह अनुपात 2022 में बढ़कर 43 प्रतिशत हो गया। हालांकि, पहले जन्मे बच्चों की तुलना में दूसरे और तीसरे जन्मे बच्चों की संख्या में कमी आई है। 2022 में पैदा हुए बच्चों में से, 19,500 पहले बच्चे थे, 14,900 दूसरे बच्चे थे, 6,100 तीसरे बच्चे थे और लगभग 4,400 चौथे और बाद में पैदा हुए थे। 2022 में लगभग आधे बच्चे बिना शादीशुदा जोड़े के जरिए पैदा हुए थे।
एक दशक से गिर रही जन्म दर
1970 के बाद से उनका अनुपात बढ़ गया है। 1980 और 1990 के दशक में सबसे अधिक वृद्धि 13 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक चिन्हित की गई थी। 2022 में, 49 प्रतिशत तक बच्चे बिना शादीशुदा जोड़े के जरिए पैदा हुए थे। फिनलैंड में जन्म दर लगभग एक दशक से लगातार गिर रही है। यह आंकड़ा 2010 में प्रति महिला 1.87 जन्म से गिरकर 2019 में 1.35 हो गया। कोविड-19 महामारी के दौरान जन्मों में एक संक्षिप्त वृद्धि देखी गई, जब प्रजनन दर 2019 में प्रति महिला 1.35 बच्चों से बढ़कर 2021 में 1.46 हो गई।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…