कश्‍मीर का 1 इंच भी आजाद नहीं करा सके... पाकिस्‍तान ने बताया रॉ का एजेंट तो टीटीपी ने उड़ाया मजाक

Updated on 05-04-2023 06:37 PM
काबुल: पाकिस्‍तानी सेना के लिए काल बन चुके तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने कश्‍मीर का जिक्र करके जनरल मुनीर की सेना का बड़ा मजाक उड़ाया है। टीटीपी ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट बताए जाने के पाकिस्‍तानी सेना के आरोप को खारिज कर दिया और कहा कि मुनीर की सेना कश्‍मीर को आजादा कराने का दावा करती है लेकिन अभी तक एक भी इंच हासिल नहीं कर सकी है। टीटीपी के प्रोपेगैंडा विंग उमर मीडिया ने एक बयान जारी करके पाकिस्‍तानी सेना की अक्षमता का मजाक उड़ाया।

उमर मीडिया ने एक बयान जारी करके कहा कि पाकिस्‍तानी सेना के रॉ का एजेंट बताए जाने को खारिज कर दिया। टीटीपी ने कहा कि अगर उसे भारत का समर्थन हासिल होता तो पाकिस्‍तानी सेना अफगानिस्‍तान के तालिबान के शासकों से उनकी जमीन पर टीटीपी के अड्डों के बारे में क्‍यों बात करती। टीटीपी ने पाकिस्‍तानी सेना की क्षमता पर भी सवाल उठाया। उसने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना भारत से कश्‍मीर की एक इंच जमीन भी आजाद नहीं करा सकी।

पाकिस्‍तानी सेना का खून बहा रहा है टीटीपी


तहरीक-ए-तालिबान ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना केवल अपनी जनता का दमन करना जानती है। टीटीपी ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्‍तान के आर्थिक संकट और देश में राजनीतिक अराजकता के लिए सेना जिम्‍मेदार है। इस बीच तालिबान के प्रवक्‍ता जबीउल्‍लाह मुजाहिद ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे अफगानिस्‍तान की सरकार के साथ राजनयिक संबंध बनाएं। उसने दुनिया से तालिबान से बातचीत की अपील की। टीटीपी आतंकी लगातार पाकिस्‍तानी सेना हमले कर रहे हैं।

पिछले दिनों पेशावर की मस्जिद पर किए गए भीषण हमले में 100 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी मारे गए थे। पाकिस्‍तान सरकार लगातार तालिबान से गिड़ग‍िड़ा रही है कि वह टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई करे। तालिबान पाकिस्‍तान के इस अनुरोध को खारिज कर चुका है। तालिबान ने कहा है कि उसकी जमीन पर टीटीपी आतंकी सक्रिय नहीं हैं। टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तान की वर्तमान सरकार को गैर इस्‍लामिक मानते हैं और वे पूरे देश में शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। इन आतंकियों के पास अब अमेरिका के घातक हथियार आ गए हैं जिससे वे जानलेवा हमले कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.