फिलीपींस में 250 यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी आग, 12 की मौत, जान बचाने के लिए पानी में कूदे कई लापता

Updated on 30-03-2023 06:28 PM
मनीला : फिलीपींस से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। फिलीपींस द्वीपों के बीच करीब 250 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रही एक नौका में आग लग गई। खबरों के मुताबिक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य अब भी लापता हैं। प्रांत के गवर्नर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बेसिलन के दक्षिणी द्वीप प्रांत के गवर्नर जिम हाटामैन ने बताया कि बचाए गए लोगों में से कई आग लगने के बाद घबराकर पानी से कूद गए थे।

उन्हें तट रक्षक, नौसेना, एक अन्य नौका और स्थानीय मछुआरों द्वारा समुद्र से निकाला गया। तलाश और बचाव अभियान गुरुवार को भी जारी है। गवर्नर ने बताया कि नौका 'एमवी लेडी मैरी जॉय 3' पर सवार अधिकतर लोगों को रातभर जारी अभियान के दौरान बचा लिया गया। विभिन्न एजेंसियों की ओर से मृतक संख्या का मिलान किया जा रहा है, इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गवर्नर ने बताया कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

जहाज से कूद गए यात्री

हादसे में कम से कम 23 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गवर्नर जिम हाटामैन ने न्यूज एजेंसी 'द एसोसिएटेड प्रेस' से फोन पर बातचीत में कहा, 'आग लगने की वजह से मचे हंगामे के कारण कुछ यात्रियों की नींद खुल गई। कुछ जहाज से कूद गए।' अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की डूबने से मौत हो गई, उनमें से अधिकतर के शव बरामद कर लिए गए हैं। हाटामैन ने बताया कि जली हुई नौका को बसिलन के तटरेखा तक ले जाया गया है।

फिलीपींस में क्यों होते हैं हादसे?

मामले की जांच की जा रही है। फिलीपींस द्वीपसमूह में लगातार तूफान, खराब हालत वाली नौकाओं, नौकाओं के क्षमता से अधिक भरे होने और सुरक्षा नियमों के लागू करने में ढिलाई के कारण खासकर दूरदराज के प्रांतों में समुद्री दुर्घटनाएं आम हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 1987 में नौका 'डोना पाज़' एक ईंधन टैंकर से टकराने के बाद डूब गई थी जिसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.