श्रीलंका को कर्ज में फंसाकर महाशक्तिशाली रडार लगाना चाह रहा चीन, भारत और अमेरिका को बड़ा खतरा

Updated on 07-04-2023 06:32 PM
कोलंबो: श्रीलंका को कर्ज के जाल में फंसाकर अपने शिकंजे में कस चुके चीन ने हंबनटोटा बंदरगाह के बाद अब हिंद महासागर के इस अहम देश में जंगलों के अंदर महाशक्तिशाली रेडॉर स्‍थापित करना चाहता है। चीन के इस खतरनाक चाल से न केवल भारत बल्कि अमेरिका और ब्रिटेन को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस रेडॉर की मदद से हिंद महासागर में भारत, अमेरिका और ब्र‍िटेन की नौसैनिक गतिविधियों पर नजर रखना चाह रहा है। चीन इसके जरिए भारत के कुडनकुलम, कलपक्‍कम परमाणु बिजली संयंत्र, अंडमान निकोबार और अमेरिका तथा ब्रिटेन के संयुक्‍त नौसैनिक अड्डे डियागोगार्सिया की आसानी से जासूसी कर सकता है।

ब्रिटिश अखबार एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन श्रीलंका में नया जंगल रेडॉर लगाना चाह रहा है जिससे वह हिंद महासागर में भारत और अमेरिका दोनों के सैन्‍य अड्डों की जासूसी कर सकेगा। श्रीलंका के खुफिया सूत्रों ने इस परियोजना का खुलासा किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन श्रीलंका को कर्ज के जाल में फंसाकर अब उसका रणनीतिक फायदा उठाना चाह रहा है। चाइनीज अकादमी ऑफ साइंसेज श्रीलंका में रिमोट सैटलाइट रिसिविंग ग्राउंड स्‍टेशन बनाना चाहती है।

भारत के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्‍टेशन की निगरानी संभव


यह रेडॉर श्रीलंका के दक्षिण में स्थित रुहाना के घने जंगलों में लगाया जाना है जो दोंद्रा खाड़ी के पास स्थित है। श्रीलंका का यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। इसकी मदद से चीन हिंद महासागर में भारत और पश्चिमी देशों के जंगी जहाजों की निगरानी और जासूसी कर सकेगा। यह भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत में सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों तथा अमेरिका के डियागोगार्सिया नौसैनिक अड्डे के लिए सबसे बड़ा खतरा बनने जा रहा है। इसके महाशक्तिशाली रेडार की मदद से चीन भारत के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्‍टेशन, ओडिशा के चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण और कई अन्‍य सैन्‍य अड्डों की जासूसी कर सकता है।

इसके अलावा चीन आसानी से अंतरिक्ष में अपने सैटलाइट का संचालन कर सकेगा और उनकी निगरानी कर सकेगा। चीन ने अचानक से अंतरिक्ष में अपने सैटलाइट को भेजने की गति को बहुत बढ़ा दिया है और अब उसे एक ग्राउंड स्‍टेशन की जरूरत है। चीन ने साल 2015 में 19 लॉन्‍च किए थे जिसे बढ़ाकर उसने अब 64 कर दिया है। इसके जरिए उसने 164 सैटलाइट भेजे हैं। चीन इस साल भी 200 उपग्रह भेजने की योजना बना चुका है। डिफॉल्‍ट हो चुका श्रीलंका इस समय चीन के बीआरआई कर्ज के पहाड़ के नीचे बहुत दबा हुआ है।

चीन ने कर्ज के बदले मांगी रेडॉर लगाने की अनुमति!


चीन ने पहले श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर कब्‍जा किया और अब उसकी नजर रेडॉर स्‍टेशन को बनाने पर है। चीन ने हाल ही में श्रीलंका को दो साल तक कर्ज नहीं लौटाने के लिए ऑफर दिया है। इसके बदले में चीन ने श्रीलंका के सामने शर्त रख दी है कि उसे रेडॉर स्‍टेशन बनाने की अनुमति दी जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि आईएमएफ से डील के दौरान चीन ने कर्ज को रीस्‍ट्रक्‍चर करने के बदले इस रेडॉर स्‍टेशन की मांग रखी होगी। चीन ने इसी तरह का रेडॉर साल 2012 में आर्जेंटीना में भी बनाया था।

श्रीलंका इससे पहले चीन के जासूसी जहाज को अपने यहां रुकने की अनुमति दे चुका है। इसका भारत और अमेरिका ने कड़ा विरोध किया था। विश्‍लेषकों का कहना है कि श्रीलंका की सरकार गुटनिरपेक्ष होने का दावा करती है लेकिन चीन की इस योजना से उसके दावे पर गंभीर सवाल उठने लगा है। चीन जिस डोंड्रा की खाड़ी में यह रेडॉर लगाना चाहता है, वह एक समय में श्रीलंका की राजधानी रह चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.