कंगाली में पाकिस्तान और LoC पर सैनिकों को उकसा रहे आर्मी चीफ, भारत से सटी सीमा का किया दौरा

Updated on 07-04-2023 06:51 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान कंगाली की दहलीज पर खड़ा है। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना के नवाबी ठाट कम होने के नाम नहीं ले रहे। खैरात से चल रहे देश के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार को एलओसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर भी उगला। पाकिस्तान में मुल्ला जनरल के नाम से कुख्यात जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान सेना सभी तरह के खतरों के खिलाफ अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों को भी जमकर उकसाया।

भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर


पाकिस्तानी सेना के प्रॉपगैंडा विंग आईएसपीआर ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा के अग्रिम सीमा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों के उचित कारण का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से खड़ी है। उन्होंने कश्मीर पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव वाला राग अलापा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार जम्मू और कश्मीर का समाधान चाहती है।


पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सैनिकों को उकसाया


जनरल मुनीर ने पाकिस्तानी सैनिकों को स्थानीय आबादी को हर संभव मदद देने, दृढ़ रहने और पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की कसम दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने सैनिकों से मनोबल को ऊपर बनाए रखने की भी अपील की। पाकिस्तानी सेना में वेतन न मिलने, राशन की कमी और बाकी फंड में कटौती को लेकर गुस्सा है। सैनिक देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी घबराए हुए हैं।

आईएसपीआर ने दौरे की जानकारी दी


आईएसपीआर ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर पहुंचेन पर जनरल मुनीर का रावलपिंडी कोर कमांडर ने स्वागत किया। उन्होंने अग्रिम चौकियों पर अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें नियंत्रण रेखा पर स्थिति और तैनात संरचनाओं की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.