काठमांडू से दुबई जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
Updated on
25-04-2023 07:35 PM
काठमांडू: नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया है। काठमांडू से दुबई के लिए रवाना हुए एक विमान के इंजन में आग लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिभुवन हवाई अड्डे से 9.19 बजे फ्लाई दुबई के विमान ने उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंजन ने आग पकड़ ली। इंजन में खराबी को देखते ही पायलट ने विमान के इमरजेंसी की घोषणा कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई गई है।
फ्लाई दुबई ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया, 'फ्लाइट नंबर 576 काठमांडू से दुबई का विमान सुरक्षित है और अपने गंतव्य की ओर सामान्य तरीके से बढ़ रहा है। काठमांडू एयरपोर्ट स्थानीय समय के अनुसार 9.59 pm से सामान्य तरीके से काम कर रहा है।' काठमांडू पोस्ट के मुताबिक त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताब बाबू तिवारी ने कहा, 'एयरप्लेन ने उड़ान के कुछ देर बाद ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।'
गंतव्य की ओर बढ़ रहा विमान
उन्होंने आगे कहा, विमान हवा में मंडराता रहा और फिर पायलटों ने कंट्रोल टावर से कहा कि सभी इंडिकेटर्स के सामान्य होने के बाद आगे बढ़ेंगे। इमरजेंसी को देखते हुए हवाई अड्डा अलर्ट पर था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तैनात कर दिया गया था।' फ्लाइट रडार 24 के मैप पर दिख रहा है कि विमान अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। इसने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराई है। तिवारी ने आगे कहा कि हवाई अड्डे ने अब अपना परिचालन फिर से शुरू कर दिया है।
इंजन में लगी आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विमान में 150 लोग सवार हैं। इनमें से 50 नेपाली नागरिक हैं। विमान के इंजन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें दिख रहा है कि विमान के इंजन से बीच-बीच में तेज रोशनी निकल रही है। इंजन की आग दूर से ही देखी जा सकती है। इससे पहले सोमवार को अमेरिका के एक विमान के इंजन में भी आग लग गई थी। एक चिड़िया की टक्कर से यह आग लगी थी। इस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…