लेबनान के बाद अब ईरान को सीरिया में झटका, अलेप्पो शहर पर विद्रोहियों ने किया कब्जा, ईरानी जनरल को मार डाला
Updated on
29-11-2024 01:47 PM
दमिश्क: लेबनान में हिजबुल्लाह की कमर टूटने के बाद अब ईरान को सीरिया में बड़ा झटका लगा है। इजरायल के अभियान के बाद सीरिया में ईरान समर्थित असद सरकार के खिलाफ विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। विभिन्न विद्रोही गुटों ने मिलकर चलाए गए अभियान में सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर कब्जा कर लिया। अलेप्पो पर 2016 से असद की सरकार और ईरान समर्थक मिलिशिया का नियंत्रण है। विद्रोहियों ने सीरिया में वरिष्ठ ईरानी सैन्य सलाहकार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) के ब्रिगेडियर जनरल किउमार्श पोरहाशमी की अलेप्पो में हत्या कर दी है।
2020 के बाद बड़ा हमला
बुधवार को सीरियाई विद्रोहियों का हमला असद सरकार के लिए भी आश्चर्यजनक है। 2020 में रूस और तुर्की की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के बाद यह पहली महत्वपूर्ण झड़प है। विद्रोहियों ने कहा कि सीरियाई सरकार और ईरानी मिलिशिया को रोकने के लिए हमला किया गया था।
हिजबुल्लाह की बड़ी हार
विद्रोहियों ने सीरिया में विद्रोहियों में अपना हमला ऐसे समय में शुरू किया है, जब ईरान ने लेबनान में अपने सबसे मजबूत प्रॉक्सी हिजबुल्लाह की इजरायल के हाथों बुरी हार देखी है। इजरायल ने लेबनान में अभियान चलाकर हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह समेत इसके अधिकांश नेताओं की हत्या कर दी है। इस चरमपंथी समूह की सीरियाई विद्रोहियों से असद सरकार को बचाने में अहम भूमिका रही है। सीरिया के विद्रोही गुटों ने बुधवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर हमले की घोषणा की और दावा किया कि यह तुर्की की सीमा से लगे इदलिब प्रांत में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना की तरफ से हाल ही में की गई गोलीबारी का जवाब था।
असद सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान
सीएनएन ने तुर्की के एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि विद्रोहियों ने असद शासन के खिलाफ़ एक 'सीमित अभियान' शुरू किया था, जब सीरियाई सेना और सहयोगी मिलिशिया ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब शहर पर हमला किया और 30 से ज्यादा नागरिकों को मार डाला। सूत्र ने कहा कि अलेप्पो के आस-पास के शहरों से सीरियाई बलों के भाग जाने के बाद विद्रोहियों ने अभियान का विस्तार किया।
ईरानी जनरल की हत्या
ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है कि विद्रोहियों ने अलेप्पो में मौजूद ईरान के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार आईआरजीसी के ब्रिगेडियर जनरल किउमार्स पोरहाशमी को मार दिया है। विद्रोही गठबंधन के प्रवक्ता हसन अब्देलघानी ने गुरुवार को टेलीग्राम पर कहा कि ऑपरेशन का लक्ष्य असद की सेना और ईरानी मिलिशिया हैं, जो क्षेत्र में तबाही और मौत ला रही हैं।
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…