प्रयागराज से आकर दादा जी आपने वाट लगा दी... पाकिस्‍तानी पत्रकार को ट्वीट करना पड़ा महंगा, मिल रही धमकियां

Updated on 04-04-2023 06:31 PM
इस्‍लामाबाद:पाकिस्‍तान इस समय इतने बड़े आर्थिक संकट में है कि यहां के लोग अब मुल्‍क में रहना ही नहीं चाहते हैं। कई लोग पाकिस्‍तान को छोड़कर चले गए हैं तो कुछ जाने की तैयारी में हैं। इन हालातों के बीच ही पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट आरजू काजमी का एक ट्वीट सोमवार को भारत में चर्चा का विषय बना रहा। आरजू काजमी ने अपनी इस ट्वीट में सन् 1947 में हुए बंटवारे का जिक्र किया था। अब आरजू को उनकी इस ट्वीट पर धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग आरजू को उनके ट्विटर पेज पर धमका रहे हैं तो कुछ उन्‍हें फोन कर धमकी दे रहे हैं। आरजू, वह पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट है, जिनकी भारत में काफी फैन फॉलोइंग है। काफी भारतीय रक्षा विशेषज्ञ भी आरजू के साथ चर्चा में शामिल होते हैं।

अच्‍छा नहीं लगा आरजू का ट्वीट
आरजू ने एक अप्रैल को जो ट्वीट किया वह देखते ही वायरल हो गया। इस ट्वीट में आरजू ने लिखा था, ' 'मेरे भाई और दूसरे परिवार वालों को लगता है कि अब उनका पाकिस्‍तान में कोई भविष्‍य नहीं है। बेहतर भविष्‍य की उम्‍मीद में मेरे दादाजी और उनका परिवार प्रयागराज से दिल्‍ली और फिर पाकिस्‍तान आ गए।' आरजू ने आखिर में अपनी ट्वीट में लिखा, 'वाट लगा दी दादाजी ने।' आरजू ने एक वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड कर उन्‍हें धमकी मिलने की बात कही है। आरजू ने कहा, 'वाट लगा दी दादाजी वाली मेरी ट्वीट को सबने काफी पसंद किया और इसे खूब वायरल किया। जिन लोगों ने इस ट्वीट को पसंद किया उनका बहुत श‍ुक्रिया और उन लोगों का भी शुक्रिया जिन्‍होंने इसे पसंद नहीं किया।'
लोग बोले- कुछ तो शर्म करो
आरजू ने आगे कहा, 'बहुत से लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं तो कई लोगों ने फोन करके उनकी अच्‍छी खासी क्‍लास ले ली। इन लोगों का कहना यह था कि मुझे शर्म आनी चाहिए कि मैंने इस तरह की ट्वीट लगाई है। मेरे दादाजी की रूह इस समय काफी परेशान होंगे।' आरजू ने कहा कि उन्‍होंने जो कुछ भी लिखा वह उनका नजरिया था। उनके दोनों भाई यूरोप में है जहां एक भाई वहां बस चुके हैं तो दूसरे भाई बसने की तैयारी में हैं। आरजू ने जो ट्वीट किया था उस पर कई भारतीयों ने उन्‍हें भारत वापस आने की सलाह दे डाली।

प्रयागराज हाई कोर्ट में जज
आरजू के यू-ट्यूब चैनल से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक उनके दादा सैय फरीउद्दीन अहम प्रयागराज में हाई कोर्ट जज थे। आरजू के पिता सैयद सलाहउद्दीन काजमी भी पाकिस्‍तान के प्रतिष्ठित पत्रकार रह चुके हैं। उन्‍हें सन् 1998 में पाकिस्‍तान की सरकार की तरफ से पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए गोल्‍ड मेडल से सम्‍मानित किया गया था। आरजू ने अपना करियर निहाओ सलाम नामक मैगजीन की ज्‍वॉइन्‍ट एडीटर के तौर पर शुरू किया था। आज आरजू बिजनेस रिकॉर्डर, पाकिस्‍तान टाइम्‍स, फ्रंटियर पोस्‍ट, पाकिस्‍तान ऑब्‍जर्वर, इंडीपेंडेंट उर्दू के साथ ही कुछ भारतीय अखबारों के लिए भी लिखती हैं।

भारतीय विशेषज्ञ भी करते हैं चर्चा
आरजू ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था पर कई लोगों का इंटरव्‍यू किया है जो पाकिस्‍तान के बाहर हैं। इन लोगों ने हमेशा बेबाकी से अपनी राय आरजू के सामने रखी है। आरजू को पिछले दिनों हुए जयपुर डायलॉग्‍स में भी बेबाकी से अपनी राय रखते हुए देखा गया था। आरजू ने कहा था कि पाकिस्‍तान इस समय गृह युद्ध की कगार पर है। कई भारतीय रक्षा और विदेश मामलों के जानकार भी आरजू के साथ पाकिस्‍तान के हालात पर अपनी बेबाक राय रखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
 16 September 2026
थिंपू: नेपाल ने बीते महीने भयावह बाढ़ का सामना किया, जिससे देश के बड़े हिस्से में तबाही हुई है। बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने भारत, चीन जैसे बड़े कार्बन…
 16 September 2026
तेल अवीव/तेहरान/रियाद: मिडिल ईस्ट की भू-राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों ने उस इजरायल के साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया…
 16 September 2026
मनीला: फिलीपींस में एक फूल 100 साल से ज्यादा समय बाद वापस आया है। मसुंगी जियोरिजर्व ने बताया है कि इतिहास में खो गई मानी जाने वाली फूलों की ये…
 16 September 2026
बर्लिन/तेल अवीव/रियाद: इजरायल, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के सैन्य प्रमुखों ने पिछले हफ्ते जर्मनी में ईरान के साथ युद्ध और क्षेत्रीय तनाव…
 16 September 2026
रियाद/तेहरान: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को बहुत बड़ा झटका देते हुए उसके एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने आधिकारिक तौर पर दावा किया…
 16 September 2026
लंदन: ब्रिटेन के टूटने की संभावना और वेल्स, स्काटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के रुख के बीच ऑक्सफोर्डशायर के पिडिंगटन गांव में मंगलवार को आजादी का जनमत संग्रह हुआ है। इंग्लैंड…
 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
Advt.