• गौरव खरे -
निवाड़ी। कार्तिक मास के पावन अवसर पर निवाड़ी नगर में महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान महिलाएं डीजे और गाजे-बाजे की धुन पर भक्ति गीत गाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से निकलीं। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल नजर आया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना, दीपदान, तुलसी पूजन और भजन-कीर्तन के लिए विशेष पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने में पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक कार्य करने से सुख-समृद्धि एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।
महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकले इस नगर भ्रमण ने निवाड़ी में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।