पेड़ की कटाई के दौरान युवक को लगा करंट, मौत

Updated on 09-08-2023 01:03 PM
भोपाल। कोलार इलाके के सांईनाथ नगर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक को मंदिर में लगे पेड़ की शाखाओं की कटाई के लिए मंदिर के संचालक ने बुलाया था। पेड़ की शाखाएं काटते वक्‍त अचानक युवक वहां से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। आनन-फानन में युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकी जान

पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय उद्देश्य पिता मोहन विश्वकर्मा बैरागढ़ चीचली में रहता था। मंगलवार को युवक को सांईनाथ नगर स्थित मंदिर के संचालक ने पेड़ की कटाई के लिए बुलाया था। दोपहर करीब 12 बजे युवक मंदिर परिसर में लगे पड़ों की शाखाओं की काट-छांट कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करंट का जोरदार झटका लगने की वजह से वह छटपटाकर जमीन पर गिर पड़ा। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी तीन घंटे के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

बाइक फिसलने से घायल युवक की अस्‍पताल में मौत

उधर, गांधी नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक के फिसलने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 41 दिन पहले हुए इस हादसे में हेलमेट नहीं पहने रहने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक कोहेफिजा के साजिदा नगर निवासी 20 वर्षीय अफजल पुत्र अब्दुल शकूर 26 जून को किसी काम से नई जेल की तरफ गया था। वहां से वापस लौटते समय रफ्तार अधिक होने के कारण उसकी बाइक फिसल गई थी। आइटी पार्क के पास हुए इस हादसे में अफजल के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्वजन ने उसे उपचार के लिए पहले मालीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उसे भैंसाखेड़ी क्षेत्र स्थित एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अफजल ने दम तोड़ दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.