
इस मामले में अब तक कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर भोपाल के लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्हें आजीवन कारावास देने की मांग की।
कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे पापियों को नरक में भी जगह नहीं मिलेगी। वहीं, कुछ लोगों ने भरोसा जताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्याय सुनिश्चित करेंगे। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि "जिसने मंदिर बनाया और जो राम को लाया, वह इस मामले पर चुप क्यों है?" और इस पूरे प्रकरण में मिलीभगत की आशंका भी जताई।