रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में 25 लाख की जेवर चोरी की जांच करेगी SIT, कई जिलों में दी दबिश

Updated on 06-07-2026 12:16 PM

 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने सूने मकान में सेंध लगाकर करीब 25 लाख रुपये कीमत के डायमंड और सोने के जेवर पार कर दिए थे।

चोरी के इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस कोर्ट की अनुमति लेकर जेल पहुंची। रिटायर्ड जज से चोरी गए जेवरों की जानकारी भी ली।

सीसीटीवी में कैद हुए छह बदमाश

  • पुलिस के अनुसार 27-28 जून की दरम्यानी रात छह बदमाश घर में घुसे थे। इनमें चार बदमाश मकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। सभी आरोपियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं।
  • बदमाश मकान के पिछले हिस्से से पहली मंजिल के रास्ते अंदर पहुंचे और कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर समेट ले गए। घटना का खुलासा 28 जून की सुबह तब हुआ, जब रिटायर्ड जज के भाई रणधीर सिंह भदौरिया ऊपर पहुंचे और कमरों के टूटे ताले देखे।

    एसआईटी गठित

    • कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के नेतृत्व में आठ सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने एक आपराधिक गिरोह के तीन संदिग्धों का पीछा किया।
    • आरोपी थैला छोड़कर फरार हो गए, जिसमें चांदी के जेवर, एक रिवॉल्वर और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस की टीमें अशोकनगर, गुना, रायसेन, गांधीनगर सहित अन्य स्थानों पर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में चोरी गए जेवरों की सूची भी पुलिस को सौंप दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.