तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर महिला से 40 लाख की ठगी:भोपाल में तांत्रिक ने कहा- पूजा न कराई तो मौत आ जाएगी

Updated on 23-06-2025 01:11 PM

भोपाल में तंत्र-मंत्र और झाड़ फूंक का डर दिखाकर एक महिला से 40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी अंकित सिंह सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

इनसे लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त कर लिए गए हैं। गिरोह के 2 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को झांसे में लिया। उसने महिला को उसके परिवार की जान का खतरा बताया और कहा कि झाड़-फूंक और विशेष पूजा कराने से ही संकट टलेगा।

पूजा न कराने की स्थिति में माता-पिता और भाई की मृत्यु हो जाने का भय दिखाकर उसने 20 लाख रुपए नकद और 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर हड़प लिए थे।

मकान मालिक की मदद से गिरवी रखे गहने थाना क्राइम ब्रांच को हाल ही में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के बाद मामला दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी अंकित सिंह को शनिवार रात अशोका गार्डन क्षेत्र से दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि जेवरात उसने मकान मालिक सनी अवस्थी की मदद से गिरवी रखवा दिए हैं।

अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके मकान मालिक सनी अवस्थी को भी गिरफ्तार किया है। सनी ने बताया कि उसने अंकित के कहने पर सोने के जेवरात IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन में गिरवी रखवाए थे। पुलिस ने दोनों बैंकों से जेवरात और गिरवी रसीदें जब्त कर लीं। सनी के घर से भी कुछ जेवरात और दस्तावेज मिले।

गुजरात से पकड़ाया आरोपी मामा अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसने स्वीकार किया है कि अंकित ने उसे 5.40 लाख रुपए नकद दिए थे। अलग-अलग तारीखों में 3.60 लाख रुपए उसके खाते में फोन पे के जरिए भेजे थे।

पुलिस ने इन लेन-देन के सबूत भी जब्त कर लिए हैं। मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने यह भी बताया कि उसका भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे कुछ नकदी और सोने के जेवर लेकर फरार हैं। दोनों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.