युवाओं के सहयोग से मध्यप्रदेश को बदल कर ऊँचाइयों पर पहुँचायेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-01-2023 10:14 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं के सहयोग से मध्यप्रदेश को बदल कर ऊँचाइयों पर पहुँचायेंगे। स्वामी विवेकानंद बचपन से मेरी प्रेरणा रहे हैंऔर हमेशा प्रेरणा बनें रहेंगे। उनकी प्रेरणा से मेरी जिंदगी बदल गई है। युवाओं के साथ मिल कर यूथ पॉलिसी बनाना है। फरवरी में नई यूथ पॉलिसी लांच करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर मुख्यमंत्री निवास में यंग अचीवर्स टाउन हाल संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विदेश से जुड़े युवा अचीवर्स ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं से मिल कर मेरी सारी थकान मिट गई है। गीता का ज्ञान निष्काम कर्मयोग अद्भुत है। गीता का पढ़ना जिंदगी बदल देता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं से कहा था तुम अनंत शक्तियों के भण्डार हो। दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं जो तुम न कर सको। मनुष्य जैसा सोचता है वैसा बन जाता है। अपने आप को कमजोर समझोगे तो कमजोर हो जाओगे। अगर तुम मजबूत समझोगे तो मजबूत बन जाओगे। अभी आपको और आगे जाना है। अपना लक्ष्य तय करो। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए चैन से मत बैठो, लक्ष्य की ओर बढ़ते चलो। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सफलता हाथों की लकीरों से नहीं माथे के पसीने से मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 84 देश ने भाग लिया, जिसमें अनेक बड़े उद्योगपतियों और विभिन्न देश के प्रमुख उपस्थित थे। अलग- अलग क्षेत्रों में 29 एमओयू हुए। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश में 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ रूपए से अधिक का निवेश होगा। करीब 29 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर से मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास का एक नया दौर प्रारंभ हुआ है। मध्यप्रदेश अब ग्लोबल हो गया है। पूरी दुनिया मध्यप्रदेश को जानती है। इंदौर में अद्भुत वातावरण था। मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा है। भारत की जीडीपी में 4.6 प्रतिशत का हमारा योगदान हो गया है। उन्होंने कहा कि आपके साथ मिल कर मुझे मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है। आज मध्यप्रदेश बिजली के मामले में सरप्लस पावर स्टेट है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण सड़कें बन रही हैं। सिंचाई की योजनाएँ एक के बाद एक पूरी होती जा रही हैं। उन्होंने अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की। उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन भी हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 12 महीने में 32 लाख से अधिक युवाओं को योजनाओं में लोन दिया जा चुका है। हम मध्यप्रदेश को 550 बिलियन डालर की इकोनोमी बनाएंगे और प्रधानमंत्री जी द्वारा तय की गई भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी में योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश का वासमती राइस कनाडा, अमेरिका में धूम मचा रहा है। गेहूँ का भंडार भरा पड़ा है। प्रदेश कृषि उत्पादों के मामले में बेहतर स्थिति में है। निर्यात को बढ़ावा देना है। लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलंवी बनाने की अनेक योजनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि सीएम फेलो कार्यक्रम की अनूठी पहल की गई है। हमारा मध्यप्रदेश देश का उभरता हुआ स्टार्टअप हब है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेलकूद, युवा गतिविधियों पर पूरा ध्यान केन्द्रित किया गया है।

यूथ अचीवर्स संवाद कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और खिलाड़ियों ने अपने विचार रखे एवं विभिन्न क्षेत्रों में युवा उद्यमियों को आ रही समस्याओं और सुझावों पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं के प्रश्नों का समाधान किया और सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यंग अचीवर्स टाउनहॉल में यंग अचीवर्स की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी गैलरी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेयर्स पर बैठे दिव्यांग अचीवर्स के साथ दीप प्रज्जवलित किया। स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य में 160 दीप जलाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले युवाओं के विचार डिजिटल माध्यम से रखे गए। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर युवाओं का स्वागत किया। युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.