भोपाल में खेती की जमीन पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Updated on 24-06-2026 11:59 AM

भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

प्रशासनिक टीम ने जगदीशपुर और लांबाखेड़ा क्षेत्र में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर वहां बनाई गई सड़कों और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को अवैध कालोनाइजेशन के दायरे में पाया गया है।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा किए गए परीक्षण और राजस्व अभिलेखों की जांच में सामने आया कि जगदीशपुर क्षेत्र में अमन कुरैशी एवं अन्य द्वारा कृषि भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। लगभग 0.8096 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए इस अवैध विकास की अनुमानित कीमत 66 लाख 39 हजार 676 रुपये आंकी गई है।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विकसित की गई सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की। इसी प्रकार जगदीशपुर में ही जुबेर आलम द्वारा 0.4040 हेक्टेयर भूमि पर पूरी तरह कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया। जांच में इस भूमि का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 46 लाख 44 हजार रुपये पाया गया, जो कार्रवाई के दौरान चिह्नित मामलों में सबसे अधिक है।

प्रशासन ने यहां भी अवैध विकास कार्यों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। इसके अलावा लांबाखेड़ा में निर्मला चौकसे और राबिल द्वारा अवैध कालोनी विकसित किए जाने की पुष्टि हुई।

लगभग 1.13 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए विकास की अनुमानित कीमत 54 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति कृषि भूमि पर कालोनियां विकसित करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.