BI जांच में फेल 451 कॉलेजों के छात्रों का भविष्य अधर में; परीक्षा के बाद भी रिजल्ट पर रोक

Updated on 24-06-2026 11:57 AM
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी करने के लिए कहा है।
काउंसिल से शीघ्र ही परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी की है। ये वे कॉलेज हैं जो सीबीआई की जांच में उपयुक्त मिले थे।

विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर

वहीं, इसी बैच के अनुपयुक्त और डिफिशिएंट (मापदंडों में कमी वाले) मिलाकर 451 कॉलेजों के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। काउंसिल ने परीक्षा इनकी भी करा ली थी, लेकिन परिणाम हाई कोर्ट के निर्देश पर ही जारी होंगे।
दिसंबर 2025 में इनकी परीक्षा हुई थी। परिणाम जारी नहीं होने से ये विद्यार्थी पिछले चार वर्ष से उसी कक्षा में हैं, जबकि जीएनएम प्रथम वर्ष मात्र 11 माह का होता है।

355 कॉलेज हुए जांच में फेल

बता दें कि मापदंडों के संबंध में नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़ा सामने आया था। ला स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की याचिका पर हाई कोर्ट ने सीबीआई से नर्सिंग कॉलेजों की जांच कराई थी। इसमें जिन कालेजों में संसाधन निर्धारित मानक के अनुसार मिले थे उन्हें जांच एजेंसी ने उपयुक्त बताया था। 355 कॉलेजों को अनुपयुक्त और 96 को डिफिशिएंट बताया था।

नए कॉलेजों की मान्यता 15 जुलाई तक जारी होगी

नर्सिंग कालेजों का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हाई कोर्ट के निर्देश पर पहली बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) के नियमों के अनुसार प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश होंगे।
मान्यता से लेकर प्रवेश तक का कैलेंडर आईएनसी के अनुसार रहेगा। शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए मान्यता की प्रक्रिया चल रही है। मापदंड पूरा करने वाले कालेजों की मान्यता 15 जुलाई तक जारी कर दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि नए और नवीनीकरण मिलाकर 350 कालेजों के आवेदन आए हैं, जबकि बीते सत्र में 327 कालेजों को मान्यता मिली थी। पहली बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मापदंडों के अनुसार प्रवेश होंगे। कालेजों की मनमानी नहीं चलेगी, सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कराई जाएगी। 30 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.