ससुराल जाने से मना किया तो पत्नी को जिंदा जलाया:फिर पति ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, आग लगा ली

Updated on 15-06-2025 05:24 PM

भोपाल के ईटखेड़ी में एक व्यक्ति अपनी मायके में रह रही पत्नी को लेने पहुंचा, लेकिन जब पत्नी ने साथ लौटने से इनकार कर दिया, तो पति ने वहीं रुकने का फैसला किया। अगली सुबह तड़के करीब 5 बजे, जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, पति ने पहले साले पर पेट्रोल छिड़का, फिर पत्नी पर और आग लगा दी।

हालांकि, पेट्रोल की महक से साले की नींद खुल गई थी और उसने दूसरे कमरे में भागकर अपनी जान बचाई। पत्नी को जलता हुआ देखने के बाद पति ने खुद पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह घटना करीब 7 दिन पहले 9 जून की है।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत रविवार रात करीब 2:30 बजे और पति की सुबह 5 बजे हुई। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम हमीदिया मर्चुरी में कराया गया, इसके बाद दोपहर में शव परिजनों को सौंप दिए गए। ईटखेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पति करता था शराब के नशे में विवाद

मृतक दीपक मेहरा पिता राप्रसाद मेहरा (45) अरवलिया ईटखेड़ी में रहता था। पास में ही उनका ससुराल है। पत्नी राधिका मेहरा 15 साल के बेटे और 12 साल की बेटी को पति से विवाद के बाद अपने घर ले गई थी। पति पत्नी पर शक करता था। शराब पीने का आदि था। पत्नी पति की शराब की लत से परेशान थी। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पति को शराब छोड़ने की समझाइश देती थी। इसी बात पर पति विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी पिछले दिनों मायके में रहने लगी।

भाई ने बताया- जीजा मेरा भी कत्ल करना चाहते थे

मृतका के भाई राजेश कुमार ने बताया, "मेरे जीजा मेहनत-मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थे। दीदी इस कारण बच्चों के साथ मायके आ गई थीं। घटना की शाम जीजा दीदी को लेने आए, लेकिन दीदी ने लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद जीजा हमारे घर ही रुक गए।

एक ही कमरे में दीदी, जीजा और छोटा भाई लालू सो रहे थे। तड़के जीजा ने पहले लालू पर पेट्रोल डाला, जिससे उसकी नींद खुल गई। वह खुमारी में था, इसलिए बिस्तर पर ही लेटा रहा। इसके बाद जीजा ने दीदी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाकर लालू दूसरे कमरे में भागा और शोर मचाया। उसी दौरान जीजा ने खुद को भी आग लगा ली।

जांच अधिकारी बोले वारदात का कारण नहीं पता

मामले की जांच कर रहे एसआई विजय सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। दीपक और राधिका के बयान भी दर्ज नहीं किए जा सके थे। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान वह लगातार बेहोश ही रहे। शुरुआती जांच में दीपक के नशे की हालत में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.