'जब बड़ी संख्या में पद खाली हैं, तो कम भर्तियां क्यों निकालीं', नाराज अभ्यर्थियों ने सरकार से पूछे सवाल

Updated on 21-01-2026 11:32 AM

 इंदौर। राज्य सेवा परीक्षा-2026 में आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। कम पद निकालने को लेकर अभ्यर्थी नाराज हैं। उनका कहना है कि जब सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, तो कम पदों पर भर्तियां क्यों निकाली हैं। यह स्थिति तीन वर्षों से चल रही है।

आयोग ने 31 दिसंबर 2025 को राज्य सेवा परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी की। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेगी। प्रक्रिया में 21 विभागों के केवल 155 पद शामिल किए गए हैं। इनमें 17 डिप्टी कलेक्टर, 18 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), तीन वाणिज्यकर अधिकारी, 15 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, चार जनसंपर्क विभाग, 16 सहकारिता विभाग, 10 आबकारी विभाग सहित अन्य पद शामिल हैं। विज्ञापन जारी होते ही अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए।

प्रदर्शन के नहीं थी अनुमति

उनका कहना है कि कई विभागों में वर्षों से पद खाली हैं, लेकिन उनके अनुरूप भर्तियां नहीं की जा रही हैं। इससे न केवल युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर बीते दिनों इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एक उद्यान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी एकत्र हुए थे। सभी आयोग कार्यालय जाकर धरना-प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। उसके बाद भी अभ्यर्थियों का विरोध थमा नहीं है। वे लगातार आयोग और शासन को ई-मेल भेजकर पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

युवाओं की बेरोजगारी दूर करने पर नहीं है ध्यान

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार युवाओं की बेरोजगारी खत्म करने की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में इसके लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। मामले में मप्र लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन पद बढ़ाएगा, तभी उनकी अधिसूचना निकालेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.