नई दिल्ली: देश में निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें एफडी और आरडी भी शामिल हैं। इन दोनों को एक सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माना जाता है, जिसमें तय समय में तय ब्याज की सुविधा भी होती है। आप बैंक और पोस्ट ऑफिस के जरिए इन योजनाओं में निवेश करके लाभ पा सकते हैं।
एफडी, जिसका पूरा नाम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी सावधि जमा है, वहीं आरडी, जिसका पूरा नाम Recurring Deposit यानी आवर्ती जमा है। अब आइए जानते हैं कि एफडी और आरडी क्या हैं, इनमें कौन कहां निवेश कर सकता है। इसके साथ ही इन दोनों में मुख्य अंतर को भी जानेंगे।
एफडी क्या है?
शुरुआत हम एफडी से करेंगे। एफडी का फुल फॉर्म फिक्स्ड डिपॉजिट होता है। इसे सुरक्षित निवेश के विकल्पों में से एक माना जाता है। इसमें एकमुश्त राशि या मोटी राशि तय ब्याज दर पर तय समय के लिए जमा की जाती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि देश के कई बैंक एफडी की कई सारी योजनाएं ग्राहकों को ऑफर करते हैं। इनमें उन्हें अच्छा-खासा ब्याज मिलता है। ग्राहक कम से कम 7 दिनों की एफडी कर सकते हैं। वहीं, अधिकतम 10 वर्षों के लिए एफडी की जा सकती है।
आरडी क्या है?
अब बात आरडी की। आरडी को आवर्ती जमा कहते हैं। इसमें एफडी की तरह एकमुश्त राशि जमा नहीं की जाती है बल्कि इसमें हर महीने एक तय राशि जमा की जाती है। इसमें कम से कम 6 महीने से लेकर अधिकतम 10 वर्षों तक निवेश किया जा सकता है।
एफडी और आरडी में कौन कहां निवेश कर सकता है?
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपके पास मोटा पैसा है तो आप एफडी में निवेश कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास कम पैसे हैं, या हर महीने की सैलरी आने के बाद आपको निवेश करना है तो आप आरडी में कर सकते हैं। मतलब कि एक वाक्य में कहें तो मोटी राशि को आप एफडी में लगाकर एक समय बाद अच्छा-खासा रिटर्न पा सकते हैं, जबकि कम या थोड़े-थोड़े पैसे को आप आरडी के जरिए निवेश करके अच्छा-खासा फंड बना सकते हैं।
एफडी में कैसे निवेश करते हैं?
एफडी में एकमुश्त निवेश करते हैं।
आरडी में कैसे निवेश करते हैं?
आरडी में हर महीने तय राशि के साथ निवेश करते हैं।एफडी कम से कम कितने दिनों के लिए की जा सकती है?
एफडी कम से कम 7 दिनों के लिए की जा सकती है।आरडी कम से कम कितने समय के लिए की जा सकती है?
आरडी कम कसे कम 6 महीने के लिए की जा सकती है।एफडी और आरडी अधिकतम कितने वर्षों के लिए किया जा सकता है?
एफडी और आरडी अधिकतम 10 वर्षों के लिए किया जा सकता है।