भोपाल के 85 वार्डों में आज 'जल सुनवाई':नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे लोग, बोले- कार्बाइड का जहरीला पानी पीने को मजबूर

Updated on 13-01-2026 12:35 PM

भोपाल के सभी 85 वार्डों में मंगलवार को पहली बार ‘जल सुनवाई’ हो रही है। सुनवाई सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसमें आमजन पानी से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

इधर, वार्ड क्रमांक 22 में निगम अधिकारी फिलहाल लोगों का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, ब्रिज विहार, निशातपुरा के रहवासी पानी के मुद्दे को लेकर नगर निगम के आईएसबीटी स्थित कार्यालय में पहुंचे। उनका कहना है कि नगर निगम उन्हें कार्बाइड का जहरीला पानी पीने को मजबूर कर रहा है। अपनी मांगों के साथ मोहल्ले के रहवासी नगर परिषद बैठक कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।

हर मंगलवार होगी जल सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल के आदमपुर छावनी, वाजपेयी नगर और खानूगांव में भी दूषित पानी मिला है, जहां भूजल के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के कई हिस्सों से दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें आ रही हैं।

सरकार ने हर मंगलवार को जनसुनवाई की तर्ज पर जल सुनवाई आयोजित करने का फैसला किया है। इस दौरान अधिकारी एक्सपर्ट्स के साथ बैठकर लोगों की पानी से जुड़ी समस्याएं सुन रहे हैं।

ये होगा जल सुनवाई में जल के नमूनों का सामान्य मानकों रंग, स्वाद, गंध, पीएच, कुल क्षारीयता, क्लोराइड, कुल कठोरता, कैल्शियम कठोरता, मैग्निशियम कठोरता, टीडीएस, टरबीडिटी के साथ ही रेसिडुअल क्लोरीन, कोलीफार्म, ई-कोलाई आदि मानकों के आधार पर परीक्षण होगा।

हर वार्ड कार्यालय में होगी सुनवाई निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी वार्ड ऑफिस में जल सुनवाई करने को कहा है। यहां लोग अपने पानी के नमूने भी दे सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.