युवा कांग्रेस में चुनाव के लिए वोटिंग 20 जून से:19 जुलाई तक होगी वोटिंग, मेंबर बनने के बाद एक वोटर डाल सकेगा छह वोट

Updated on 15-06-2025 05:27 PM

प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए सदस्यता लेने और मतदान की तारीख तय हो गई है। प्रदेश में 20 जून की सुबह 9 बजे से मतदान और सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी जो 19 जुलाई की शाम तक चलेगी। इसमें वोटिंग के लिए जो फॉर्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक 50 रुपए की सदस्यता फीस जमा कर सदस्य बनने के बाद यूथ कांग्रेस के छह पदों के लिए वोटिंग की जा सकती है।

युवा कांग्रेस के जिन पदों के लिए वोटिंग की जाएगी उसमें ब्लाक अध्यक्ष, एसेंबली प्रेसिडेंट, जिला अध्यक्ष व जिला महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के पद शामिल हैं। एक सदस्य छह वोट डालेगा और इसके बाद होने वाली मतगणना के आधार पर परिणाम सामने आएंगे।

युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं वहीं प्रदेश महासचिव पद के लिए 178 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। चुनाव कार्य से संबद्ध पदाधिकारियों के अनुसार सदस्यता फीस 20 जून से 21 जुलाई को शाम पांच बजे तक स्वीकार की जाएगी। चुनाव के लिए मतदान 20 जून की सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा तो 19 जुलाई को शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके पहले एमपी में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी हो गई है। 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है।

प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा घमासान

युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए घमासान मचा हुआ है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 178 नॉमिनेशन एक्सेप्ट किए गए हैं।

युकां प्रदेश अध्यक्ष के 18 उम्मीदवार

योगिता सिंह, जावेद पटेल, अभिषेक परमार, नीरज पटेल, गीता कड़वे, प्रमोद सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, विनय पांडेय, राजवीर कुडिया, प्रियेश चौकडे़, अब्दुल करीम सिद्दीकी, शुभांगना राजे जामनिया, आशीष चौबे, यश घनघोरिया, देवेन्द्र सिंह दादू, स्वीटी पाटिल, शिवराज यादव, मोनिका मांडरे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.