खाली और अतिरिक्त प्रभार वाले DIG रेंज पर जल्द होगी पोस्टिंग

Updated on 15-01-2023 04:44 PM

भोपाल. प्रदेश में लंबे अरसे से खाली पड़ी डीआईजी रेंज में जल्द ही अफसरों को पदस्थ किया जाएगा। वहीं डीआईजी रेंज में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अफसरों को भी इस प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। प्रदेश में तीन रेंज में लंबे अरसे से डीआईजी पदस्थ नहीं हुए हैं। वहीं चार रेंज ऐसी है जहां पर डीआईजी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये रेंज हैं खाली

इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद डीआईजी रेंज की संख्या 19 हो चुकी है। इनमें से सिर्फ 12 पदों पर ही डीआईजी रेंक के अफसर पदस्थ हैं। जबकि चार रेंज में डीआईजी अतिरिक्त प्रभार के रुप में काम संभाल रहें है। वहीं तीन रेंज खाली हैं,जिनमें अतिरिक्त प्रभार भी नहीं दिया गया है। अब इन पर अफसरों को पदस्थ करने की कवायद तेज हो गई है।

ऐसा माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर इन सभी रेंजों में डीआईजी को पदस्थ कर दिया जाएगा। दरअसल एक जनवरी को 14 अफसर डीआईजी के पद पर पदोन्नत हुए हैं। इन्हें पदस्थ किया जाना है। इन अफसरों को रेंजों में भेज कर खाली और अतिरिक्त प्रभार वाले जिलों में भेजा जाएगा। वहीं कुछ डीआईजी भी इस फेरबदल में प्रभावित होंगे।

ये रेंज हैं खाली

इसी तरह शहडोल, सागर और छतरपुर डीआईजी रेंज खाली है। छतरपुर के डीआईजी विवेक राज सिंह हाल ही में अपने मूल कॉडर में वापस जा चुके हैं। वहीं रतलाम डीआईजी सुशांत सक्सेना पदोन्नत होकर आईजी बन गए हैं। हालांकि वे अभी डीआईजी का काम ही वहां पर देख रहे हैं।

इसके आलवा मुरैना में अतिरिक्त प्रभार के रुप में सीआईडी में पदस्थ डीआईजी कुमार सौरभ, एसएएफ डीआईजी सेंट्रल जोन कृष्णवेनी देसावटु के पास भोपाल ग्रामीण डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार है। जबकि नर्मदापुरम के डीआईजी जेएस राजपूत के पास छिंदवाड़ा डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार है।

इन रेंज में हैं अभी अफसर

इंदौर ग्रामाणी, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, खरगौन, नर्मदापुरम और बालाघाट में डीआईजी पदस्थ हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर सिस्टम में इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के दोनों पद और भोपाल में एक पोस्ट पर अफसर पदस्थ हैं। वहीं भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के एक पद अतिरिक्त प्रभार के रुप में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.