हाई पावर कमेटी के सामने हुआ हंगामा, मारपीट की नौबत तक आ गई

Updated on 08-08-2023 12:29 PM

इंदौर। कालिंदी गोल्ड, सैटेलाइट हिल्स और फीनिक्स टाउनशिप में पीड़ितों की शिकायत के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से हाई कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के सामने सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थिति यह हो गई कि कमेटी को पुलिस बुलवानी पड़ी। विवाद उद्योगपति कैलाश गर्ग और भूमाफिया चंपू अजमेरा के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि गर्ग ने चंपू को मारने के लिए हाई पावर कमेटी के सामने ही हाथ उठा लिया। उन्होंने चंपू को चोर बताते हुए लोगों का पैसा हजम करने वाला और घोटालेबाज बताया।

विवाद सैटेलाइट टाउनशिप मामले को लेकर हुआ था। सैटेलाइट की जमीन को लेकर चंपू और गर्ग के बीच पिछली सुनवाई पर भी विवाद हुआ था। इस कालोनी के कुछ सर्वे की जमीन को रखकर बैंक से लोन लिया हुआ है। चंपू यह कहकर पीड़ितों को प्लाट देने से बच रहा है कि यह मामला गर्ग का है।
इधर, गर्ग का कहना है कि प्लाट चंपू ने काटे और बेचे थे तो जिम्मेदारी भी उसकी हुई। हम इसमें क्या कर सकते हैं। सोमवार को सुनवाई के दौरान जैसे ही चंपू ने गर्ग को जिम्मेदार ठहराया, गर्ग भड़क गए। उन्होंने चंपू को मारने के लिए हाथ तक उठा लिया। हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष आइएस श्रीवास्तव ने तुरंत पुलिस को बुलवाकर हंगामा शांत करवाया।

अपर कलेक्टर सुनवाई में नहीं बैठे
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को अपर कलेक्टर रोशन राय कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष से मुलाकात की और चले गए। बताया जा रहा है कि जब तक हाई कोर्ट उन्हें कमेटी में नियुक्त नहीं करता वे बैठक में शामिल नहीं हो सकते। अब तक प्रशासन की तरफ से तत्कालीन अपर कलेक्टर डा. अभय बेड़ेकर सुनवाई में शामिल हो रहे थे लेकिन उनकी नियुक्ति हाई कोर्ट ने की थी।

नौ अगस्त को होना है सुनवाई
हाई पावर कमेटी को नौ अगस्त को हाई कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट रखना है। कमेटी का समय बढ़ना तय माना जा रहा है। इसकी वजह है कि कमेटी के दूसरे सदस्य डा. बेडेकर कलेक्टर बनकर इंदौर से रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट पर जब तक दोनों सदस्यों के हस्ताक्षर नहीं होंगे, कमेटी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.