राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन वेस्ट जोन की ज़ोनल टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक भोपाल में शुरू

Updated on 11-06-2025 12:59 PM
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वेस्ट जोन की ज़ोनल टास्क फोर्स बैठक का शुभारंभ भोपाल स्थित होटल पलाश में हुआ। यह वार्षिक बैठक हर वर्ष सदस्य राज्यों द्वारा बारी-बारी से आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह महत्त्वपूर्ण बैठक मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही है।

बैठक में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दमन एवं दीव, तथा दादरा एवं नगर हवेली राज्यों के नेशनल टास्क फोर्स और ज़ोनल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भाग ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न प्रमुख मेडिकल कॉलेजों से क्षय रोग विशेषज्ञ भी बैठक में सम्मिलित हुए हैं।

बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, नेशनल टास्क फोर्स के चेयरपर्सन डॉ. अशोक भारद्वाज, ज़ोनल टास्क फोर्स के चेयरपर्सन डॉ. भावेश मोदी, तथा मध्यप्रदेश की राज्य क्षय अधिकारी डॉ. स्मृति सिंह द्वारा किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि तथा अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत मेडिकल कॉलेजों के योगदान की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, उपस्थित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के अलावा उन्हें उन्नत कार्य प्रणालियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक क्षय रोग उन्मूलन के लिये मेडिकल शिक्षा संस्थानों की सक्रिय भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.