अतिक्रमण पर भोपाल निगम की बड़ी कार्रवाई:दुकानों के आगे 25 चबूतरे तोड़े, शेड हटाए, ठेले-गुमटी जब्त

Updated on 12-06-2025 12:59 PM

भोपाल में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। मुर्गी बाजार में दुकानों के बाहर बने 25 पक्के चबूतरे तोड़ दिए गए। वहीं, कई शेड हटाए तो ठेले-गुमटियां भी जब्त की गई।

मुर्गी बाजार में अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदौरिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। भदौरिया ने बताया कि सभी चबूतरों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। इनकी वजह से नाले-नालियों की सफाई नहीं हो पा रही थी। चबूतरों को तोड़ने के बाद सफाई अभियान भी चला।

इन जगहों भी हुई कार्रवाई बुधवार को अब्बास नगर, हमीदिया रोड, रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6, आरिफ नगर, जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, सूरज नगर, भदभदा, भारत माता चौराहा, कोलार रोड, सुमित्रा परिसर फेस-2, जानकी हाउस, विजय विलास कॉम्प्लेक्स, ललिता नगर, बाग मुगालिया, राजा भोज आर्केड, सब्जी मंडी, रानी कमलापति स्टेशन, न्यू मार्केट, एमपी नगर जोन-1, लिंक रोड नंबर-1, 2 एवं 3 में सड़क, फुटपाथ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। अब्बास नगर बड़ी मस्जिद के पास मुर्गे के व्यवसायी द्वारा बनाए गए अवैध टपरे को तोड़ने की कार्रवाई हुई।

बाग मुगालिया क्षेत्र में 20 दुकानों के सामने अवैध रूप से लगाए गए शेड, 10 दुकानों के सामने अवैध रूप से बनाए गए चबूतरे व बांस-बल्ली के छप्पर तोड़ने की कार्रवाई भी हुई। कोलार रोड सुमित्रा परिसर के पास से अवैध रूप से खड़े 3 चार पहिया कंडम वाहनों को हटाया। निगम अमले ने अन्य स्थानों से अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, काउंटर, दुकाने आईसक्रीम की गाड़ी सहित दुकानों के सामने रखा सामान व भवन निर्माण सामग्री को हटाया। यहां से 2 ठेले व 2 तराजू भी जब्त किए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.