
भोपाल जिला पंचायत के 30 सचिवों का तबादला किया गया हैं। इनमें से कई ऐसे हैं, जो सालों से एक ही ग्राम पंचायत में जमे थे। वहीं, कुछ के घर और ससुराल उन्हीं की ग्राम पंचायत क्षेत्र में थे। सीईओ ईला तिवारी ने मंगलवार देर रात ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए।
इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने लिस्ट को मंजूरी दी। क्राइटेरिया के साथ ही जनप्रतिनिधियों की पसंद का ध्यान भी रखा गया। इसके बाद लिस्ट जारी की गई। हालांकि, अभी भी कई सचिव ट्रांसफर के दायरे में आ रहे हैं। उनकी लिस्ट भी तैयार हो रही है।
17 जून से पहले इन्हें भी जिले में एक पंचायत से दूसरी पंचायत में किया जाएगा। भोपाल में कुल 222 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं, दो जनपदें बैरसिया और फंदा है।
14 दिन में नई पंचायत में काम संभालना होगा