मोबाइल शॉप संचालक से लूट के तीन आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड समेत 3 की तलाश

Updated on 05-06-2025 11:49 AM

मोबाइल शॉप संचालक पर पांच दिन पहले शहीद स्मारक गेट के पास चाकू से हमला कर 50 हजार रुपए की लूट के मामले में गिरफ्तार तीन बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस को शॉप के पूर्व कर्मचारी मास्टरमाइंड आदिल, अयान एवं एक अन्य की तलाश है। इन आरोपियों के मिलने के बाद बदमाशों की संख्या बढ़ सकती है। पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। दो बाइक सवार छह बदमाशों ने घोड़ा नक्कास से पीछा करके मोबाइल शॉप संचालक के सिर पर चाकू से हमला कर लूट की थी।

शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स निवासी 40 वर्षीय राजेश अठवानी की घोड़ा नक्कास स्थित चैतन्य कॉम्प्लेक्स में मोबाइल शॉप है। शनिवार रात करीब 11.15 बजे थाना कोहेफिजा से कुछ दूर स्थित शहीद स्मारक द्वार से आगे दो बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। उन्हें घायल करके बदमाश 50 हजार लूटकर फरार हो गए थे। राजेश के पूर्व कर्मचारी आदिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उसे करीब एक साल पहले दुकान से हटा दिया गया था।

पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, निशातपुरा निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद जुबेर हुसैन, 19 वर्षीय ऋषभ पटेल उर्फ भूरा और 23 वर्षीय अरशद खान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बेसबॉल के बल्ले से हत्या के आरोपियों को भी जेल भेजा

मिसरोद पुलिस के मुताबिक, 1 मई की रात समरधा पुल से पहले लिबर्टी कॉलोनी, समरधा निवासी 55 वर्षीय कृपाराम राजपूत की मामूली विवाद में बेसबॉल के बल्ले से सिर पर हमला कर हत्या करने वाले आरोपियों शुभम खामरा, विक्की, नीतेश औढ़, राजा, शुभम कुशवाहा एवं एक अन्य शुभम कुशवाहा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। शुभम खुंखार हत्यारे आदेश खामरा का बेटा है। आदेश खामरा 34 ट्रक ड्राइवरों की हत्या का आरोपी है। वह सेंट्रल जेल भोपाल में बंद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.