रवींद्र भवन में उन्‍मेष-उत्‍कर्ष उत्‍सव का तीसरा दिन, शहीद भवन में नृत्य नाटिका

Updated on 05-08-2023 01:32 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 05 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

उन्‍मेष-उत्‍कर्ष उत्‍सव - साहित्य और कला की अभिव्यक्ति के अंतरराष्ट्रीय उत्सव उन्मेष और उत्कर्ष उत्सव का आयोजन रवींद्र भवन सभागार में किया जा रहा है। आज इसका तीसरा दिन है। इसमें सुबह 11 बजे से साहित्य में विमर्श के सत्र आरंभ होंगे, जिनमें देश-विदेश के अनेक लेखक सहभागिता करेंगे। शाम को उत्कर्ष उत्सव के तहत लोकनृत्यों की प्रस्तुति होगी। आज उत्कर्ष उत्सव का अंतिम दिन है। कल उन्मेष उत्सव का समापन होगा।

छउ नृत्य कार्यशाला - कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्ट द्वारा मयूरभंज छउ कार्यशाला मायाराम सुरजन स्मृति भवन (पीएंडटी चौराहा) में आयोजित की जा रही है। इसमें छउ गुरु चंद्र माधव बारिक, सहायक सिद्धार्थ बारिक और प्रकाश मीना ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का समापन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।

सिल्क एक्सपो - त्यौहारी सीजन के लिए सिल्क इंडिया एक्सपो शहर में है। महाराणा प्रताप भवन, चार इमली में 10 दिन के लिए आयोजित यह एग्जीबीशन 11 अगस्त तक जारी रहेगी। शहर के साड़ी लवर्स के लिए इंडिया सिल्क एक्सपो खरीददारी का अवसर हैं, जहां आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हेण्डलूम सिल्क साड़ियां, सूट, कुर्तियां एवं ड्रेस मटेरियल खरीद सकते हैं। समय सुबह 11.30 बजे से रात नौ बजे तक है।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति चिराटे को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अगस्त तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

रंग-संवाद : माधवराव सप्रे संग्रहालय की नियमित श्रृंखला उत्कर्ष के तहत शनिवार को रंग-संवाद का आयोजन किया जा रहा है। संग्रहालय के सभागार में सुबह 11 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में भारत भवन न्यास अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंग निदेशक वामन केंद्रे, इंदिरा गांधी कला केंद्र दिल्ली के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी तथा प्रख्यात नाटककार सतीश आलेकर रंगप्रेमियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन कलावार्ता के पूर्व संपादक आनंद सिन्हा करेंगे।

नाट्य कार्यशाला - आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है। मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान कर रहे हैं। कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकता है। समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।

हिंडोला उत्सव - पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन मास में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। समय - शाम छह बजे।

नृत्य नाटिका - नव नृत्य नाट्य संस्था द्वारा भरतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका रागेश्री बेलसरे पाराशर के निर्देशन में दशावतार एवं कथक नृत्य शैली पर आधारित नृत्य नाटिका स्नेहा खेर के निर्देशन में समर्पण तैयार की गई है। दोनों का प्रदर्शन शहीद भवन में शाम सात बजे से किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.