कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित भाषा बोलने वाले मंत्री विजय शाह की मुसीबत बढ़ा सकती है SIT की तीन बिंदुओं वाली जांच

Updated on 20-01-2026 11:44 AM
भोपाल। 'ऑपरेशन सिंदूर' में सेना के पराक्रम की जानकारी देश-दुनिया के सामने रखने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित भाषा बोलने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कारण, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआइटी विजय शाह के अन्य विवादित बयानों की जांच भी कोर्ट के निर्देश पर कर रही है।

जांच के तीन बिंदु हैं, जिनमें सबसे मुख्य बिंदु मंत्री के अन्य अमर्यादित बयान हैं। यह रिपोर्ट भी एसआइटी शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जाएगा

उधर, सोमवार को कोर्ट ने इसी मामले में विजय शाह को लेकर कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य कानून के अनुसार अभियोजन की मंजूरी के लिए उचित कदम उठाए। शाह के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति का मामला गृह और विधि विभाग होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जाएगा।

मंत्री ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था

बता दें कि विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदाैर के आंबेडकर नगर के रायकुंडा गांव में एक सभा के दौरान साेफिया कुरैशी को कथित तौर पर आतंकवादियों की बहन बता दिया था। 14 मई को हाई कोर्ट ने विजय शाह के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने के लिए कहा था। उसी दिन मानपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है

विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, तभी से इस मामले की सुनवाई वहां चल रही है। कोर्ट के निर्देश राज्य शासन ने तीन आइपीएस अधिकारियों को मिलाकर एसआइटी का गठन किया था। पूरे मामले में एसआइटी तीन स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है।

शाह सहित 27 लोगों के बयान एसआइटी ले चुकी है

अमर्यादित टिप्पणी के मामले में अब तक विजय शाह सहित 27 लोगों के बयान एसआइटी ले चुकी है। अब अन्य विवादित और अमर्यादित बयानों को लेकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। लगभग एक माह पहले शाह ने लाड़ली बहनों को धमकी भरे अंदाज में कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे आना चाहिए। इसके पहले भी उनके कुछ आपत्तिजनक बयान इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुए थे।

कांग्रेस ने कहा, मंत्री पर कार्रवाई करे सरकार

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह और सरकार को घेरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती ने भाजपा की सोच और चरित्र पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सेना की अधिकारी, देश की बेटी और राष्ट्र के सम्मान पर हमला हुआ, लेकिन भाजपा सरकार महीनों तक एसआइटी की रिपोर्ट दबाए बैठी रही।मंत्री विजय शाह से मुख्यमंत्री को तत्काल त्यागपत्र लेना चाहिए। उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करना चाहिए। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा, जब तक जांच चल रही है, विजय शाह को मंत्री पद से त्यागपत्र देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, पूरे प्रकरण में तथ्य स्वयं बहुत कुछ कह रहे हैं। एसआइटी की रिपोर्ट के बावजूद पांच माह में अभियोजन की स्वीकृति न दिया जाना गंभीर बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.