भैंस चोरी के संदेह में पिटे युवक की कहानी:पिता से बोला-पुलिस भर्ती में विदिशा जा रहा, गिरफ्त में आने पर पुलिस से कहा- सीधी से लौट रहा था

Updated on 15-01-2023 04:32 PM

रीवा जिले के शिवपुरवा चौकी अंतर्गत बजरंगपुर गांव में भैंस चोरी के संदेह में पिटे युवक की अनोखी कहानी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बालक अपने पिता को विदिशा जिले की पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने का हवाला देकर गांव से निकला था। वहीं पुलिस गिरफ्त में आने पर चौकी प्रभारी से कहा कि दोस्तों के साथ सीधी से लौट रहा था।

पर हकीकत इन सब बातों से उलट निकली है। इस पूरे मामले में शिवपुरवा चौकी पुलिस ने संदेही चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। ​​​साथ ही ग्रामीणों की पिटाई में घायल चोर को संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। जबकि पुलिस की गैर मौजूदगी में चोर को पीटने वाले तीन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ काउंटर केस रजिस्टर्ड हुआ है।

अब जानते है कैसे ग्रामीणों ने ​भैंस चोरी के आरोपी को पकड़ा
शिवपुरवा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील सिंह बघेल के पास 13 जनवरी की सुबह 7.30 बजे बजरंगपुर गांव के रहवासियों ने भैंस चोरी के एक आरोपी को पकड़ने की सूचना दी। दावा किया कि 12 जनवरी की आधी रात दो बजे तीन चोर पिकअप वाहन से आए। जिन्होंने एक मवेशी को खूंटा से छोर दिया था। जबकि दूसरे को छोर कर ले जाने वाले थे।

मवेशियों की हलचल व चिल्लाने की आवाज सुनकर पशु पालक की नींद खुल गई। वह तुरंत बाहर आया। देखा कि 3 बदमाश भैंस को ले जाने की तैयारी में है। चोरों का इरादा भांपते हुए पशु पालक ने हल्ला मचा दिया। जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। डरकर भाग रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने चोर की पिटाई शुरू कर दी। काफी देर बाद नाम व पता पूछा। तब चोर ने अपना नाम दीपक मिश्रा पुत्र शिवशंकर प्रसाद मिश्रा 19 वर्ष निवासी खारा थाना सेमरिया हाल ढेकहा थाना सिविल लाइन बताया। फिर ग्रामीणों ने चोर से उसी के मोबाइल से पिता को फोन लगवाया। पिता बेटे के पिटने की कहानी सुनकर चौंक गए। उन्होंने कहा कि मैं आ रहा हूं।

रात में 4 घंटे तक बजरंगपुर गांव में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सुबह 6 बजे तक ​संदेही चोर के पिता सेमरिया क्षेत्र से 70 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से बेटे को भाफ कर देने व छोड़ देने की मिन्नतें की। जब ग्रामीण नहीं मानें तो शिवपुरवा चौकी को सूचना दी गई। डेढ़ घंटे बाद चौकी का अमला मौके पर पहुंचकर संदेही चोर का बचाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.