राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाई हैं

Updated on 07-08-2023 06:45 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री रामकिशोर नानो कावरे ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण चाहती है। इस बात को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनायी गयी हैं। ऐसा प्रयास हो कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। राज्य मंत्री श्री कावरे रविवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम रजेगांव में 45 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे।

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली सरकार है। विकास पर्व के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रति माह उनके बैंक खाते में 1000 हजार रूपये की राशि जमा कराई जा रही है। आगे चलकर इस राशि को 3000 हजार रूपये तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परसवाड़ा क्षेत्र में बिजली सुविधा के विस्तार के लिए 60 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। ग्राम समनापुर और बघोली में नये सब-स्टेशन बनाये जा रहे हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.