ई-कुबेर प्रणाली से कोषालय से भुगतान की प्रक्रिया और तेज होगी

Updated on 16-01-2023 06:51 PM

वित्त विभाग के आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में ई-कुबेर प्रणाली विकसित करने से कोषालय अधिकारियों द्वारा लाभांवितों के बैंक खातों में सीधे आर.बी.आई के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा सकेगी।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी वल्लभ भवन कोषालय भोपाल श्री प्रदीप ओमकार ने बताया कि पूर्व में कोषालय द्वारा ई-फाइल भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाईट पर अपलोड की जाती थी। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लाभांवितों को भुगतान किया जाता था, जिसमें कई बार एक-दो दिन का समय भी लग जाता था, जो अब ई-कुबेर प्रणाली विकसित होने के बाद नहीं लगेगा।

वल्लभ भवन कोषालय में ई-कुबेर प्रणाली का शुभारंभ सोमवार 16 जनवरी को किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल की महापौर सुश्री मालती राय होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल करेंगे। महापौर, लाभांवितों को ई-कुबेर के माध्यम से भुगतान भी करेंगी। भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, संचालक कोष एवं लेखा श्री राजीव सक्सेना, अपर संचालक सुश्री किरण जेटली, संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्री आर.आर. अहिरवार, संयुक्त संचालक संचालनालय कोष एवं लेखा श्री सन्तोष चोखांद्रे एवं भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा आई.एफ.एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर को अत्याधुनिक बनाए जाने के निर्देश के तारतम्य में सॉफ्टवेयर में विगत माहों में कई सुधार किए गए हैं। आधार आधारित भुगतान प्रणाली से भुगतान कर मध्यप्रदेश आधार के माध्यम से कोषालय से भुगतान करने वाला प्रथम राज्य बना है। अब ई-कुबेर प्रणाली की नई सुविधा विकसित की गई है, जिससे सीधे आर.बी.आई से तत्काल भुगतान हो सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.