राजू ईरानी के खिलाफ पुलिस ने कभी जारी नहीं किया था Lookout Circular, खुलेआम ईरान से घुमकर आया है Wanted अपराधी

Updated on 13-01-2026 12:28 PM

भोपाल: ईरानी डेरे के कुख्यात बदमाश राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब पुराने अपराधों और ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन पहले ही दिन पूछताछ में हुए खुलासे ने खुद पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई गंभीर अपराधों के बाद आरोपी ने ईरान जाने की बात कबूल की है, लेकिन भोपाल पुलिस ने उसके विरूद्ध लुक आउट सर्कुलर ही जारी नहीं किया, जिससे कि एयरपोर्ट पर उसे पकड़ा जाए। नतीजन विदेशों में वह खुलेआम सैर सपाटा करता रहा और फिर वापस आकर भारत में भी कई वारदातें कीं, लेकिन पुलिस की पकड़ से दूर बना रहा।बता दें निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी में पिछले महीने पुलिस की दबिश के बाद ईरानी डेरे का सरगना राजू वहां से फरार हो गया था। सूरत पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार किया और भोपाल पुलिस को सौंपा। भोपाल पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान राजू से उसकी पुरानी वारदातों में हड़पी और लूटी गई रकम व जेवर की बरामदगी को लेकर पूछताछ की गई है। साथ ही उसकी विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल किए गए तो उसने ईरान जाने की बात स्वीकार की। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि वह किस अवधि में और किस उद्देश्य से वहां गया था।

निशातपुरा पुलिस पर राजू को संरक्षण देने का आरोप

चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड के बावजूद भोपाल पुलिस ने उसके विरूद्ध लुकआउट नोटिस जारी नहीं किया। जबकि दूसरे राज्यों की पुलिस भोपाल की निशातपुरा पुलिस पर राजू को संरक्षण देने की बातें दबी जुबान से कह चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.