भोपाल। भारतीय रेवले की तस्वीर बदलने के लिए जहां एक तरफ सरकार ने वंदे भारत ट्रे्ननकी शुुरूआत कर यात्रियों को सफर की बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया है, तो वहीं अब देश के रेलवे स्टेशन की तस्वीर को भी बदलने का कार्य किया जा रहा है। जहां यात्रियों की सुविधाओं काेे ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार भी सरकार कर रही है। इसके लिए सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कर उन्हे स्मार्ट बनाया जा रहा है और बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। मप्र में भी इस योजना के तहत कई रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। हाल ही में शहडोल रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
क्या है योजना?
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत सोनपुर मंडल के 18 स्टेशन और समस्तीपुर मंडल के 20 स्टेशन का सहित देश के 1275 स्टेशन का चयन किया गया है।
क्या होगी सुविधाएं?
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिसमें वेटिंग हाल, फ्री वाई फाई, कियोस्क जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।
इन सुाविधाओं का होगा विस्तार
- स्टेशन पहुंच मार्ग
- सर्कुलेटिंग एरिया
- वेटिंग हॉल
- शौचालय
- आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर
- मुफ्त वाई-फाई
- स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधा
बता दे कि इन सभी सुविधाओं के लिए मास्टर प्लान तैयार कर अलग'अलग चरणों में इनका विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 'एक स्टेशन एक उत्पाद' जैसी योजनाएं भी बनाई जाएगी।
इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा बदलाव
यात्री सुविधाओं के साथ ही इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बदलाव लिया जाएगा और इसे दिव्यांगों और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा।
ये होंगे बदलाव
- रेलवे भवन में सुधार
- शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशन को एकीकृत करना
- दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
- पर्यावरण अनुकूल समाधान
- गिट्टी रहित ट्रैक का निर्माण
- आवश्यकता को देखते हुए रूफ प्लाजा निर्माण