नए निगमायुक्‍त ने बताई प्राथमिकताएं- वर्षा में स्वच्छ सर्वेक्षण होगा चुनौती, वित्तीय साख को मजबूत करने राजस्व वसूली में करेंगे सुधार

Updated on 03-08-2023 12:29 PM
भोपाल । वर्षा में स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस समय साफ-सफाई कठिन होती है। ऐसे में भोपाल को स्वच्छता में नंवर वन बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, प्रतिदिन सुबह साफ-सफाई को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कमजोरियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। इधर नगरीय निकायों को चलाने के लिए बड़ी समस्या फंड जुटाना होता है। इसके लिए नगर निगम को कर वसूली बढ़ाने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि राजस्व वसूली को बेहतर कर निगम की आर्थिक स्थिति को मतबूत करें। यह बात नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त फ्रेंक नोबल ए. ने नवदुनिया प्रतिनिधि से साक्षात्कार के दौरान बताई।

बता दें कि फ्रेंक नोबल 2013 बैच के आयएएस अधिकारी हैं। यहां आने से पहले गुना कलेक्टर और बालाघाट में अपर कलेक्टर के साथ अन्य पदों पर रहे चुके हैं। उन्‍होंने भोपाल नगर निगम में पदभार ग्रहण करते ही जनता की समस्याओं और नगर निगम की शाखा को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।

प्रश्न - शहर में चारों तरफ गंदगी है। ऐसे में भोपाल को स्वच्छता में नंबर वन कैसे बनाएंगे।

उत्तर - इसके लिए प्रतिदिन सुबह उठकर शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों और नाला-नाली की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जोन स्तर पर सफाई की मानीटरिंग की जाएगी, जिससे जो भी कमियां हों। स्थानीय स्तर पर ही उनका समाधान किया जा सके।
प्रश्न - नगर निगम के पीएम आवास व हाउसिंग फार आल के तहत मकानों के निर्माण में देरी हो रही है। सड़क और नालियों के लिए भी लोग परेशान हो रहे हैं।

उत्तर - बुधवार को हमने अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्हें वर्तमान में चल रहे निर्माण परियोजनाओं की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। यदि ठेकेदार लापरवाही करता है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
प्रश्न - नगर निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने के भी पैसे नहीं होते। बिजली बिल समेत अन्य देनदारियां बढ़ रही है। इसे कैसे रोकेंगे।

उत्तर - आर्थिक साख सुधारने के लिए फिजूलखर्ची में लगाम लगाने के साथ राजस्व वसूली बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्योंकि राजस्व करों से ही नगरीय निकायों का खर्च चलता है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि समय पर कर्मचरियों को वेतन मिले और निगम की देनदारियों का भुगतान हो।
प्रश्न - राजधानी होने की वजह से अधिकारियों का तर्क होता है कि यहां राजनीतिक दबाव अधिक है। इससे कैसे निपटेंगे।

उत्तर - यदि जनता की कोई समस्या होती है, तभी जनप्रतिनिधि अधिकारियों से सिफारिश करते हैं। ये कोई गलत नहीं है।

प्रश्न - नगर निगम भ्रष्टाचार के लिए बदनाम है। ऐसे में छवि कैसे सुधारेंगे।
उत्तर - अपर आयुक्त, उपायुक्त व सहायुक्त को निरंतर मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

प्रश्न - नगर निगम के जनप्रतिनिधिओं और अधिकारियों पर आरोप लगते रहते हैं, कि कुछ विशेष क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। जबकि अन्य हिस्सा इससे अछूता है।

उत्तर - शहर में जनता से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। हमारे लिए शहर का हर एक कोना विशेष है। जहां आवश्यकता होगी, सभी जगह बराबर विकास होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नर्मदापुरम, आर्ष गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ अब आधुनिक तकनीक भी पढ़ाई जा रही है। गुरुकुल में इस साल से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग सिखाया जा रहा…
 06 July 2026
भोपाल, प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय बाद विभागीय पदोन्नतियों की प्रक्रिया तेज किए जाने के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।…
 06 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किए जाने के विरोध में सोमवार को राजधानी के बुधवारा चौराहे पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य…
 06 July 2026
भोपाल, राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस जांच के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से निकाली गई नकदी में…
 06 July 2026
 भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल को आधुनिक औद्योगिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को सतगढ़ी में विकसित किए जा रहे डॉ. श्यामा प्रसाद…
 06 July 2026
अच्छे व्यवहार (सदाचार) के बॉन्ड के उल्लंघन से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ केवल नया आपराधिक…
 06 July 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार के रीवा, देवास और गुना जिलों के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं को देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है।स्वास्थ्य सेवाओं…
 06 July 2026
भोपाल। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार (6 जुलाई) को भोपाल में एससी मामलों…
 06 July 2026
 भोपाल। बहू ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में पिछले एक माह से सेंट्रल जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में बड़ी चोरी…
Advt.